Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Kitchen: रसोई में इन चीजों को न होने दें खाली, वरना बिगड़ जाएंगे बनते काम

    Updated: Tue, 02 Jan 2024 06:16 PM (IST)

    Vastu Tips for Kitchen in hindi वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करन ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Kitchen रसोई घर में इन चीजों को न होने दें कभी भी खाली
    Vastu Tips for Kitchen रसोई घर में इन चीजों को न होने दें कभी भी खाली

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips In Hindi: रसोई, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में रसोई घर से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखने पर व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें, तो रसोई में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें कभी खाली नहीं होने देना चाहिए। वरना व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

    हो सकता है आर्थिक नुकसान

    हर घर में एक आटे से भरा एक डिब्बा या बर्तन जरूर रखा जाता है। कुछ लोगों की आदत होती है कि आटे का डब्बा पूरी तरह से खाली होने के बाद ही उसे दोबारा भरते हैं। वास्तु में इस आदत को बिलकुल भी सही नहीं माना गया है। ऐसा करने से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    हो सकती है ऐश्वर्य की कमी

    चावल, भारतीय भोजन का एक जरूरी हिस्सा है। ऐसे में ज्यादातर घरों में चावल मुख्य रूप से रखे जाते हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई में चावल खत्म होने से व्यक्ति को शुक्र दोष का सामना करना पड़ सकता है, जिससे व्यक्ति के भौतिक सुखों और ऐश्वर्य पर विपरीत परिणाम पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें - New Year 2024 Vastu Tips: नए साल के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, धन की होगी प्राप्ति

    जरूर रखें इस बात का ध्यान

    हल्दी भी भारतीय व्यंजन में इस्तेमाल होने वाला एक मुख्य मसाला है। वास्तु के अनुसार, हल्दी को कभी भी रसोई से पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर व्यक्ति को गुरुदोष का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि हल्दी को न तो उधार लेना चाहिए और न ही उधार देना चाहिए। वरना व्यक्ति के बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'