Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Kitchen: अपने रसोई घर में रखें इन बातों का ध्यान, मां अन्नपूर्णा का मिलेगा आशीर्वाद

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 09:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित कई नियम बताए गए हैं। अगर आप अपनी रसोई में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको अन्नपूर्णा माता के साथ-सा ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Kitchen: अपने रसोई घर में रखें इन बातों का ध्यान।
    Vastu Tips for Kitchen: अपने रसोई घर में रखें इन बातों का ध्यान।

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में दिशाओं का माना गया है विशेष महत्व।
    2. रसोई घर में होता है माता अन्नपूर्णा का वास।
    3. इन नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है देवी की कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Kitchen in Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास माना गया है, जो मुख्य रूप से अन्न की देवी हैं। यदि मां अन्नपूर्णा आपसे प्रसन्न हैं, तो इससे आपको कभी अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में आइए जानते हैं देवी अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने के उपाय।

    जरूर करें ये काम

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई में खाना बनाने से पहले स्नान आदि करने के बाद रसोई की पूजा करनी चाहिए। इससे अन्नपूर्णा माता आपसे प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही अपनी रसोई में देवी अन्नपूर्णा की तस्वीर भी जरूर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपको कभी धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    न करें ये गलतियां

    अन्नपूर्णा माता की कृपा प्राप्ति के लिए हमेशा रसोई घर में स्नान करने के बाद ही प्रवेश करें। इसके साथ ही यदि आप रात में रसोई घर में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं, तो इससे अन्नपूर्णा माता के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। जिससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि रात के समय रसोई में कभी भी जूठा बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    रसोई के वास्तु नियम

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई घर में पानी और आग को कभी भी पास-पास नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही रसोई में गैस दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहतर माना गया है। इस बात का ध्यान रखें कि भोजन करते समय आपका मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर की इस दिशा में होता है मां लक्ष्मी का वास, जानिए यहां किन चीजों का होना है बेहद जरूरी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'