यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips for Money Plant: ऐसे करें अपने मनी प्लांट की देखभाल, भरे रहेंगे आपके धन भंडार
कई लोग घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए अपने घर में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को धन-समृद्धि से जोड़कर देखा ज ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु के अनुसार, पौधे लगाने से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
- वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है मनी प्लांट का पौधा।
- घर में मनी प्लांट लगाने से बढ़ती है सकारात्मकता।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Money Plant care Tips: मनी प्लांट के पौधे को वास्तु के दृष्टि से बहुत ही खास माना गया है। जैसा कि इस पौधे के नाम से ही पता लगाया जा सकता है, इस पौधे को घर में लगाने से व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही यह भी माना गया है कि मनी प्लांट का पौधा घर में सकारात्मक को बढ़ाता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपके घर का मनी प्लांट हमेशा हरा-भरा रहे, तो इसके मनी प्लांट से जुड़ी इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
कहां लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट के पौधे को बोतल या फिर मिट्टी के गमले में लगाना बेहतर माना जाता है। लेकिन पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसके पत्ते जमीन पर स्पर्श नहीं होने चाहिए। मनी प्लांट की ऊपर की ओर बढ़ती हुई बेल ज्यादा शुभ मानी जाती है। इसे धन लाभ के रूप में देखा जाता है।
.jpg)
डालें ये चीजें
अगर आप अपने घर के मनी प्लांट में थोड़ा-सा कच्चा दूध और थोड़ी-सी चीनी डालते हैं, तो इससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही इससे कर्ज से भी राहत मिल सकती है। वहीं यह भी माना गया है कि मनी प्लांट में सिक्के डालने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें - Namak Ke Upay: घर के मेन गेट पर बांधें नमक की पोटली, वैवाहिक जीवन की समस्या होंगी खत्म
इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आप चाहें तो इस पौधे को घर के मुख्य द्वार के पास भी लगा सकते हैं। इससे घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'