यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: कंगाल बना सकता है गलत तरीके से रखा मनी प्लांट, वास्तु नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी
आजकल इनडोर प्लांट लगाने का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखते हुए घर में पेड़-पौधे लगाते हैं तो इससे आपको ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु में शुभ माना गया है मनी प्लांट का पौधा।
- सही दिशा में रखने से होती है धन में वृद्धि।
- घर के अंदर ही रखना चाहिए मनी प्लांट का पौधा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे माने गए हैं, जिन्हें घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी तरह घर में मनी प्लांट रखना भी काफी शुभ माना जाता है। आपने कार्यक्षेत्र में भी कई लोगों को मनी प्लांट अपने डेस्क पर रखते हुए देखा होगा। ऐसे में यदि आप वास्तु नियमों की अनदेखी करते हुए घर में मनी प्लांट रखते हैं, तो इससे आपको अच्छे की जगह बुरे परिणाम भी मिल सकते हैं।
मनी प्लांट लगाने की सही दिशा
यदि आपके घर में मनी प्लांट का पौधा गलत दिशा में लगा हुआ है, तो यह आपको अच्छे की जगह बुरे परिणाम देने लगता है। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, वरना इससे धन संबंधी समस्याएं बनी रहती है। इसके स्थान पर आप इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
.jpg)
मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है। यदि आपने कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाया हुआ है, तो समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें। साथ ही मनी प्लांट को कभी सूखने भी नहीं देना चाहिए, वरना यह आपकी समृद्धि में बाधक बन सकता है। यदि कुछ पत्तियां सूख भी गई हैं, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल जमीन को स्पर्श न करे, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। इसके लिए आप पौधे की बेल को किसी धागे से ऊपर की ओर बांध सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: खाना खाने से लेकर सोने तक, अगर रखेंगे इस दिशाओं का ध्यान, तो नहीं होगी कोई परेशानी
जरूर करें ये काम
शुक्रवार के दिन पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट के पौधे में अर्पित करने से साधक की धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। इसी के साथ मनी प्लांट की जड़ के पास लाल धागा बांधने से भी साधक को अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है। इस बात का ख्याल जरूर रखें कि अपने घर पर लगा हुआ मनी प्लांट किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए। वरना इसका प्रभाव सुख-समृद्धि पर पड़ता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Vastu tips: घर के इन स्थानों पर रखें कान्हा जी का प्रिय मोर पंख, दिन रात होगी तरक्की
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।