Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: सुबह उठकर रोजाना करेंगे ये काम, तो खुशियों से भरा रहेगा आपका दिन

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 12:05 PM (GMT+05:30)

    अगर आप दिन खुशियों से भरा चाहते हैं और सभी कामों में सफलता चाहते हैं तो इसके लिए आपको सुबह उठने के बाद कुछ कामों को जरूर करना चाहिए। वास्तु शास्त्र (V ...और पढ़ें

    Vastu Tips for morning (Pic Credit- Freepik)
    Vastu Tips for morning (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है।
    2. वास्तु के उपाय बेहद फलदायी साबित होते हैं।
    3. सुबह उठकर जगने के बाद कुछ काम जरूर करने चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करने से जीवन में आने वाले सभी तरह के दुख और संकट दूर होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठने के बाद कुछ कामों को जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही गृह क्लेश की समस्या दूर होती है। अगर आप भी अपना दिन खुशियों से भरा चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए कामों को सुबह जगने के बाद जरूर करें।

    आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

    धर्म शास्त्रों में सुबह उठते ही अपने हाथों की हथेलियों को देखना शुभ बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को रोजाना करने से दिन खुशियों से भरा रहता है। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, क्योंकि हथेलियों में दैवीय शक्तियां का वास होता है।

    (Pic Credit- Freepik)

    मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा

    सनातन धर्म में धरती को मां का दर्जा दिया गया है। इसलिए सुबह उठने के बाद धरती मां को स्पर्श कर प्रणाम करना चाहिए। साथ ही अपने इष्ट देवता का ध्यान करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। साथ ही मानसिक शांति मिलती है।

    देवी-देवता का आशीर्वाद होगा प्राप्त

    सुबह उठें और स्नान करने के बाद घर और मंदिर की सफाई करें। इसके बाद पूजा की शुरुआत करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से साधक को देवी-देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं।

    खबरें और भी

    भूलकर भी न करें ये काम

    सुबह उठते के बाद किसी से वाद-विवाद न करें। साथ ही किसी के बारे में गलत न सोचें। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से व्यक्ति को जीवन में अच्छे परिणाम नहीं मिलते।

    घर में होगा नकारात्मक ऊर्जा का आगमन

    इसके अलावा सुबह उठते ही झूठे बर्तन को देखने से बचना चाहिए। इसलिए रात को झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इस गलती को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु दोष का कर रहे हैं सामना, तो घर के मुख्य पर रखी ये चीजें हो सकती हैं वजह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।