Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Office Vastu Tips: नए साल में अपने ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीजें, कोई नहीं रोक पाएगा तरक्की

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 04:39 PM (GMT+05:30)

    केवल घर में ही नहीं बल्कि आपको ऑफिस में भी वास्तु नियमों (Vastu Tips for office) का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में जबरदस्त फा ...और पढ़ें

    Office Vastu Tips ऑफिस डेस्क पर क्या रखना चाहिए? (Picture Credit: canva)
    Office Vastu Tips ऑफिस डेस्क पर क्या रखना चाहिए? (Picture Credit: canva)

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में दिशाओं का माना गया है विशेष महत्व।
    2. सभी चीजों को व्यवस्थित रखने से बढ़ती है सकारात्मकता।
    3. नियमों की अनदेखी करने पर मिलते हैं वितरीत परिणाम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्राचीन हिंदू प्रणाली, वास्तु शास्त्र आज भी काफी लोकप्रिय है। रोजमर्रा के जीवन में लोग इसका पालन करते हैं, जिससे उन्हें काफी लाभ भी देखने को मिलता है। ऐसे में यदि आप नए साल में अपने ऑफिस में भी वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपके लिए तरक्की के योग बनने लगते हैं।

    रख सकते हैं ये मूर्ति

    कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए आप अपने ऑफिस डेस्क पर भगवान गणेश की मूर्ति रख सकते हैं। इसी के साथ मानसिक शांति प्राप्ति करने के लिए गौतम बुद्ध की मूर्ति रखी जा सकती है। इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है।

    जरूर रखें ये पौधे

    पेड़-पौधे न केवल ताजगी लाने का काम करते हैं, बल्कि वास्तु की दृष्टि से भी इन्हें ऑफिस डेस्क पर रखना काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप अपने ऑफिस डेस्क पर बांस, तुलसी और मनी प्लांट जैसे पौधे रख सकते हैं। इससे माहौल भी सकारात्मक बना रहता है और आपकी कार्यक्षमता बढ़ती है। इसी के पॉजिटिव एनर्जी का प्लो बनाए रखने के लिए साथ ताजे फूल भी पानी में डालकर रखे जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें -  Vastu Tips: नए साल में करना चाहते हैं तरक्की, तो घर में आज ही करें ये आसान वास्तु उपाय 

    नहीं आएगी कोई बाधा

    आने वाले साल में आप अपने ऑफिस डेस्क पर क्रिस्टल बॉल रख सकते हैं। इसे रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे बेहतर माना गया है। इससे आपके काम में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और रुके हुए काम भी जल्द पूरे होंगे। इसके अलावा आप अच्छे परिणाम के लिए अपने डेस्क पर धातु का कछुआ, पिरामिड और घड़ी आदि भी रख सकते हैं।

    खबरें और भी

    रखें इन बातों का ध्यान

    वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया गया है, जिन्हें अपने ऑफिस डेस्क पास बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए, वरना इससे आपको विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में रुकी हुई घड़ी, सूखे हुए फूल, बेकार पड़े कागज और पुरानी फाइलों आदि को अपने डेस्क से हटा देना चाहिए। वरना ये चीजें नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं।

    यह भी पढ़ें -  New Year 2025 Tulsi Upay: नए साल के पहले दिन तुलसी में बांधें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।