Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑफिस में तनाव कम करने के लिए अपनाएं ये वास्तु पहनावे के नियम!

    Updated: Fri, 15 May 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार कपड़ों के रंग और स्वच्छता ऑफिस के तनाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं। जानिए पहनावे से जुड़ी जरूरी सलाह। ...और पढ़ें

    वास्तु टिप्स ऑफिस से जुड़े कपड़ों के लिए (AI-Generated Image)

    वास्तु टिप्स ऑफिस से जुड़े कपड़ों के लिए (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के तेजी से बदलते दौर में ऑफिस का स्ट्रेस लगभग हर नौकरीपेशा की गंभीर समस्या बन चुका है। लगातार होने वाली मीटिंग्स, टीम में तनाव और परफॉर्मेंस की टेंशन मानसिक थकान को बढ़ाने का काम करती है।

    ऐसे में ज्यादातर लोग योग, मेडिटेशन और गुड रूटीन सुधारने के साथ-साथ वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं की ओर भी ध्यान देने लगे हैं।

    वास्तु शास्त्र में केवल घर और कार्यक्षेत्र की दिशा ही नहीं, बल्कि रंगों और पहनावे को भी व्यक्ति की ऊर्जा और मानसिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है। यह समझना जरूरी है कि, वास्तु किसी समस्या का वैज्ञानिक इलाज नहीं है, बल्कि एक पारंपरिक मान्यताओं के रूप में देखा जाता है।

    हल्के और संतुलित रंग जरूरी

    वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑफिस में ज्यादा चमकीले या आक्रामक रंग के कपड़े पहनने से मानसिक बेचैनी की समस्या सता सकती है। इसके बजाय हल्का नीला, सफेद, क्रीम और हल्का हरा जैसे रंग शांत और प्रोफेशनल माने जाते हैं।

    कलर साइकोलॉजी में नीले रंग को Calmness और Stability से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि, कई कॉर्पोरेट कंपनियों की ब्रांडिंग में भी ब्लू शेड्स की झलक देखने को मिलती है।

    रोजाना काले रंग के कपड़े पहनने से बचें

    वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं के मुताबिक, काले रंग को पूरी तरह से अशुभ मानना भी गलत होगा, लेकिन रोजाना सिर से पैर तक डार्क कलर के कपड़े आपकी ऊर्जा को अंसतुलित कर सकते हैं, जिसके कारण व्यक्ति बंद और गंभीर दिखाई दे सकता है। हालांकि प्रोफेशनल ड्रेसिंग में काले रंग को एक सामान्य और एलिगेंट रंग कहा जाता है।

    खबरें और भी

    साफ-सुथरे कपड़े पहनें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, साफ कपड़े पहनने से आपकी ऊर्जा सकारात्मक रूप से प्रभावित होती है, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने को काम करती है। इसलिए ऑफिस आने से पहले कपड़े प्रेस करें, शर्ट या पैंट के बटन टूटे हैं, तो उन्हें व्यवस्थित करें। ऐसा इसलिए क्योंकि साफ और व्यवस्थित कपड़े आपके मन और मस्तिष्क पर अच्छा प्रभाव दिखाती है।

    ऑफिस वास्तु टिप्स (1)

    (AI-Generated Image)

    मीटिंग्स में इन रंगों के कपड़े पहनें

    वास्तु के जानकार बताते हैं कि, ऑफिस में मीटिंग्स, प्रेजेंटेशन या बॉस के साथ मीटिंग्स के दौरान हल्के रंग के कपड़े पहनने। खासतौर पर सफेद, हल्का नीला और हल्का पीला रंग शांति, संवाद और स्पष्ट का से जुड़ा होता है। हालांकि इस बात को ध्यान में रखें कि, किसी भी मीटिंग की सफलता आपके कपड़ों से ज्यादा आपकी तैयारी पर निर्भर करती है।

    कई लोग केवल लकी कलर और वास्तु से जुड़ा उपायों पर निर्भर हो जाते हैं, जबकि ऑफिस स्ट्रेस के पीछे असल वजह अक्सर काम का दबाव, खराब वर्क कल्चर, संवाद में कमी और अव्यवस्थित वातावरण होता है।

    इसीलिए पहनावे से जुड़ी वास्तु उपायों को सिर्फ Supportive Habit के तौर पर ही देखना चाहिए, न कि सफलता की गारंटी की तरह। संतुलित कपड़े, प्रोफेशनल व्यवहार और मानसिक अनुशासन तीनों चीजों को मिलकर वर्क प्लेस को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- करियर में पाना चाहते हैं बड़ी सफलता? ऑफिस डेस्क पर जरूर रखें ये वास्तु फ्रेंडली चीजें

    यह भी पढ़ें- नमक का शुक्र और चंद्रमा से क्या है कनेक्शन? वास्तु शास्त्र की ये बातें शायद ही कोई आपको बताएगा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।