यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Plant Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, वरना छिन जाएगा सुख-चैन
वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और सुख-समृद्धि आती है। लेकिन वहीं वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु के नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है खुशहाली।
- वास्तु नियमों की अनदेखी करने पर लग सकता है वास्तु दोष।
- वास्तु शास्त्र में अशुभ माने गए हैं कुछ पेड़-पौधे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का प्लो बढ़ता है। लेकिन वहीं कुछ पेड़-पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आपको इस पेड़-पौधे को घर में लगाने से बचना चाहिए, वरना आपके जीवन की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, कौन-से पेड़-पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए।
ये पौधे लगाने से बचें
कई लोग अपने घर में कैक्टस का पौधा लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि कांटेदार पौधों जैसे कैक्टस और बबूल आदि अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसके साथ ही बोनसाई को भी वास्तु की दृष्टि से घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता।
.jpg)
बढ़ सकती है नकारात्मकता
हिंदू धर्म में पीपल का पौधा पूजनीय माना गया है, लेकिन इसे घर में लगाना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि घर में इमली और मेहंदी का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इन पौधों से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है, जिससे घर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें - Vastu Dosh: डाइनिंग टेबल पर इन चीजों को रखने से लगता है वास्तु दोष, जानिए कैसे बचें
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
आ सकती हैं मुसीबतें
साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि घर में कभी भी ऐसे पौधे नहीं लगाने चाहिए जिन्हें तोड़ने पर दूध जैसा पदार्थ निकलता हो जैसे आकंड़ा। इसके साथ ही पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, इसलिए इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि घर में कभी भी सूखे पौधे नहीं रखना चाहिए, वरना इससे आपको जीवन की समस्याओं में इजाफा हो सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Who Should Avoid Wearing Gold: सभी को पसंद है सोना, मगर कुछ लोग न ही पहनें तो है बेहतर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।