Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Plant: वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये 4 पौधे, धन की देवी की बरसेगी कृपा

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 12:45 PM (GMT+05:30)

    हिंदू मान्यताओं के अनुसार कई पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें घर के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पौधे घर की शोभा तो बढ़ाते ही हैं साथ ही व्यक्ति को क ...और पढ़ें

    Vastu Tips For Plant: घर में लगाएं ये पौधे।
    Vastu Tips For Plant: घर में लगाएं ये पौधे।

    HighLights

    1. सजावट के लिए घर में लगाए जाते हैं कई पेड़-पौधे।
    2. वास्तु के अनुसार शुभ बताए गए हैं कुछ पौधे।
    3. सही दिशा में रखने से मिलता है विशेष लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की सजावट आदि के लिए कई पेड़-पौधे लगाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में रखने से सुख-शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही इन पेड़-पौधों को घर में रखने से साधक पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। चलिए जानते हैं वह पेड़-पौधे कौन-से हैं।

    बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

    तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में रखने और नियमित रूप से उसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है। इसके साथ ही वास्तु में भी इस पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। वास्तु नियमों के अनुसार, तुलसी को घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

    बनते हैं तरक्की के योग

    बैम्बू प्लांट को भी शुभ पौधों में से एक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर के लॉन या बरामदे में लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके साथ ही बांस को आप पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है, उसी प्रकार व्यक्ति के जीवन में भी तरक्की आती रहती है। साथ ही इस पौधे से

    प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

    सफेद पलाश का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से वह प्रसन्न होती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से घर के सदस्यों की सेहत में लाभ देखने को मिलता है। सफेद पलाश को लगाने के लिए हमेशा बड़े गमले का इस्तेमाल करना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Tulsi Puja Niyam: इन महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए तुलसी की पूजा, जानें नियम

    जरूर लगाएं ये पौधा

    वास्तु के अनुसार, घर में क्रासुला का पौधा लगाने से भी जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा साधक और उसके परिवार पर बनी रहती है। क्योंकि ऐसा माना गया है कि यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।