नया प्लॉट खरीदने से पहले कर लें 5 आसान 'वास्तु टेस्ट', घर में हमेशा बनी रहेगी बरकत
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कोई भी प्लॉट लेते समय आपको वास्तु के अनुसार, उसके आकार, दिशा और ढलान से जुड़ी जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ...और पढ़ें

नया प्लॉट खरीदने से पहले जानें वास्तु के नियम (Picture Credit: Freepik)
HighLights
प्लॉट का आकार चौकोर या आयताकार होना चाहिए
ढलान उत्तर या पूर्व दिशा की ओर शुभ मानी जाती है
त्रिकोणीय या कटे हुए कोने वाला प्लॉट लेने से बचें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब भी कोई व्यक्ति कोई नया प्लॉट लेता है, तो इस समय वह कई चीजों का ध्यान रखता है कि उसके आसपास क्या-क्या सुविधाएं मौजूद हैं, उसके आसपास का माहौल कैसा है आदि। लेकिन नया प्लॉट या जमीन खरीदते समय वास्तु नियमों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए अगर आप कोई प्लॉट खरीदते हैं, तो इससे घर-परिवार में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
प्लॉट लेने से पहले वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) मुखी प्लॉट सबसे ज्यादा तरक्की और धन लाभ लाते हैं।
- वास्तु शास्त्र में प्लॉट के आकार को सबसे जरूरी माना गया है। प्लॉट खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि वह चौकोर (Square) आकार या आयताकार (Rectangular) होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इस आकार के प्लॉट को सबसे उत्तम माना गया है।
- प्लॉट खरीदते समय दूसरी सबसे जरूरी चीज है ढलान का ध्यान रखना। वास्तु शास्त्र के मुताबिक प्लॉट की ढलान हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए। इसके साथ ही प्लॉट का दक्षिण-पश्चिम हिस्सा हमेशा ऊंचा होना चाहिए।
- वास्तु के अनुसार उपजाऊ, नमी वाली और लाल, पीली या भूरी मिट्टी का प्लॉट सबसे शुभ होता है। वहीं रेतीली या बंजर भूमि घर की नींव रखना वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना गया।
- प्लॉट के आसपास का माहौल देखना भी जरूरी है। वास्तु के अनुसार, अगर प्लॉट के उत्तर या पूर्व में सड़क है, तो इसे व्यापार और भाग्य के लिए अच्छा माना जाता है।
न करें ये गलती
- वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कभी भी त्रिकोणीय (Triangle), अंडाकार (Oval) या कटे हुए कोनों (ईशान कोण या उत्तर-पूर्व में कटा हुआ) वाला प्लॉट नहीं खरीदना चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आप इस तरीके के प्लॉट पर अपना घर बनाते हैं, तो इससे धन की हानि और मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।
- वास्तु शास्त्र में माना गया है कि प्लॉट के ठीक सामने कोई बड़ा खंभा, विशाल पेड़ जैसे पीपल या बरगद, या किसी मंदिर/अस्पताल की छाया नहीं पड़नी चाहिए।
- टी-जंक्शन (T-junction) पर स्थित प्लॉट को वास्तु में अशुभ माना जाता है, क्योंकि टी-जंक्शन पर सड़क के माध्यम से आने वाली ऊर्जाएं बिना किसी रुकावट के सीधे घर से टकराती हैं। ऐसे में यह ऊर्जा का असंतुलन, असुरक्षा की भावना और तनाव का कारण बन सकती हैं।
- श्मशान या कब्रिस्तान के आसपास की भूमि पर निर्माण करने से बचना चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने का खतरा बना रहता है।
यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: मोरपंख रखने की ये 5 गलत जगहें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, हो सकता है बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: मोरपंख रखने की ये 5 गलत जगहें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, हो सकता है बड़ा नुकसान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।