Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Tortoise: कछुएं को माना गया है बेहद शुभ, जानिए घर में कैसे करें उपयोग?

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 11:38 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो व्यक्ति के भाग्य में परिवर्तन कर सकती हैं। हिंदू धर्म में कछुए को बहुत-ही बहुत ...और पढ़ें

    Vastu Tips For Tortoise घर में इस तरह रखें कछुआ।
    Vastu Tips For Tortoise घर में इस तरह रखें कछुआ।

    HighLights

    1. कई पशु-पक्षी माने जाते हैं गुड लक का संकेत।
    2. घर में कछुआ रखने से मिलती है लक्ष्मी जी की कृपा।
    3. कछुआ के यंत्र से लेकर अंगूठी तक का किया जाता है उपयोग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Feng Shui for Tortoise: मान्यताओं के अनुसार कई पशु-पक्षी गुड लक का संकेत माने जाते हैं। कई लोग घर में कछुआ पालते हैं। वहीं कई लोग यंत्र के रूप में भी कछुए को अपने घर में रखते हैं। माना जाता है कि इससे लक्ष्मी मां की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। वहीं कुछ मूर्ति के रूप में भी कछुए को रखना पंसद करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, कि घर में कछुए को किस तरह रखने से लाभ मिल सकता है।

    कछुए की अंगूठी

    आपने कई लोगों को कछुए की अंगूठी धारण करते हुए भी देखा होगा। कछुए की अंगूठी धारण करने के लिए शुक्रवार, अक्षय तृतीया दीपावली या धनतेरस का दिन शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखने पर जातक पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

    धातु का कछुआ

    कई लोग घर में धातु का कछुआ भी रखते हैं। फेंगशुई के अनुसार, धातु के कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वहीं, अगर आप अपनी किसी इच्छा की पूर्ति करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक कोरे कागज पर लाल पेन से अपनी इच्छा लिखें। इसके बाद कछुए के अंदर इस पर्ची को रखकर इसे उत्तर दिशा में रख दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द पूर्ण हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Door: गलत दिशा में दरवाजा होने से बढ़ सकते हैं खर्चे, ध्यान रखें ये बातें

    कछुआ यंत्र

    ज्योतिषीय दृष्टि से घर में कछुआ यंत्र स्थापित करने से साधक को विशेष लाभ मिल सकते हैं। कछुआ यंत्र की स्थापना करने के लिए शुक्रवार या पूर्णिमा तिथि को शुभ माना गया है। इसके अलावा आप किसी शुभ मुहूर्त में भी इसकी स्थापना कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यहां बनाएं कछुए का चित्र

    यदि आप मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाते हैं, तो इससे आपको अपने व्यापार में लाभ देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है, जिससे परिवार में शांति बनी रहती है। 

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Image source - Canva