विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Plant: इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा, जानें क्या है सही नियम

Published: Tue, 19 Mar 2024 10:55 AM (IST)

ऐसा माना जाता है कि जिनके घरों में तुलसी का पौधा होता है। वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है ...और पढ़ें

Tulsi Plant: इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा, जानें क्या है सही नियम
Tulsi Plant: इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा, जानें क्या है सही नियम

HighLights

  1. तुलसी के पौधे को उचित जगहों पर लगाना चाहिए।
  2. इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।
  3. तुलसी की रोजाना पूजा करनी चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अधिक शुभ माना गया है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि जिनके घरों में तुलसी का पौधा होता है। वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और सुख-शांति में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को लगाने से संबंधित नियमों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि इन नियमों को पालन करने से तुलसी का पौधा सदैव हरा-भरा रहता है और घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए जानते हैं घर में तुलसी को लगाने के नियमों के बारे में।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कपूर के इन उपायों से पैसों की तंगी होगी दूर, मिलेंगे कई लाभ

  • ऐसा माना जाता है कि घर की दक्षिण दिशा पितरों की होती है। इस वजह से तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में न लगाएं। माना जाता है कि इस दिशा में पौधे को लगाने से इंसान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तुलसी को ईशान कोण में लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
  • तुलसी के पौधे को लगाने के लिए ऐसी जगह का चयन करें। जहां धूप आती हो। माना जाता है कि तुलसी के पौधे को अंधेरे में लगाना अच्छा नहीं होता है।
  • तुलसी के पौधे को घर के बेसमेंट में नहीं रखना चाहिए और साथ ही पौधे को जमीन में भी नहीं लगाना चाहिए। बल्कि इसे किसी गमले में लगाना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान, झाड़ू या जूते आदि चीजों को नहीं रखना चाहिए। पौधे के आसपास साफ-सफाई रखें। क्योंकि मान्यता है कि साफ-सफाई वाली जगह में मां लक्ष्मी वास करती हैं।
  • तुलसी पूजन के दौरान मां तुलसी के मंत्र का जाप करना चाहिए। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मां तुलसी का पूजन मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में गुड़हल लगाने से मिलते हैं ये लाभ, बस इन वास्तु नियमों का रखना होगा ध्यान

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।