Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स, आज ही आजमाएं

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 05:15 PM (IST)

    Vastu Upay in hindi वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि घर की हर चीज को वास्तु के अनुसार एक सही दिशा में रखा जाए तो इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी ...और पढ़ें

    Vastu Tips जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स।
    Vastu Tips जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण अंग है। यदि कोई व्यक्ति वास्तु शास्त्र के नियमों को अपनाता है तो वह अपने जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पा सकता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में निहित कुछ ऐसे छोटे-छोटे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

    नहीं होगी पैसों की कमी

    तिजोरी न केवल आपके धन को सुरक्षित रखने का काम करती है बल्कि यदि आप इसे सही दिशा में रखते हैं तो यह धन में वृद्धि भी कर सकती है। इसके लिए अपनी तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है।

    दूर रहेगी नकारात्मक ऊर्जा

    यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाए तो इससे लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन जाती है। ऐसे में अपने घर में हफ्ते में एक बार गूगल का धुंआ जरूर करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें - Dhanu Sankranti 2023: धनु संक्रांति पर जरूर करें ये उपाय, बनते चले जाएंगे सभी बिगड़े काम

    घर में न रखें ये चीजें

    वास्तु दोष से बचने के लिए घर में कभी भी सूखे हुए फूल, टूटी-फूटी चीजें, कबाड़ का सामान और रुकी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मकता पैदा होती है, जो व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही घर में टपकता हुआ नल भी वास्तु दोष पैदा कर सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: बिस्तर के पास रखकर कभी न सोएं ये चीजें, वरना पैसों की कमी होते नहीं लगेगी देर

    इस तरह सजाएं घर

    घर में गोल-किनारो वाला फर्नीचर रखना बहुत-ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में हरियाली वाला चित्र लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'