विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vastu Tips: घर की किस दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर, जीवन में हमेशा बनी रहेगी सुख-शांति

Published: Mon, 17 Nov 2025 11:11 AM (IST)

ऐसा माना जाता है कि पितरों के नाराज होने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्या का सामना ...और पढ़ें

घर में कहां लगानी चाहिए पितरों की तस्वीर (Image Source: AI-Generated)

घर में कहां लगानी चाहिए पितरों की तस्वीर (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. पितरों की तस्वीर सही दिशा में लगानी चाहिए। 

  2. इससे पितृ प्रसन्न होते हैं। 

  3. पितरों के प्रसन्न होने से शुभ फल मिलता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर में सामान रखने की शुभ दिशा का वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के नियम का पालन करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही जीवन में कोई भी संकट नहीं आता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की सही दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों की खूब तरक्की होती है और पितरों की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में पितरों (which direction photo of ancestors) की तस्वीर लगाने के नियम के बारे में

किस दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर


अगर आप घर में पितरों की तस्वीर लगा रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसके लिए दक्षिण दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद परिवार के सदस्यों को प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों को जीवन के संकटों से छुटकारा मिलता है।

Vastu Tips  (44)

(Image Source: AI-Generated)

दीवार पर न लटकाएं तस्वीर

ऐसा माना जाता है कि दीवार पर पितरों की तस्वीर लटकाना शुभ नहीं होता है। इस तरह की गलती को करने से परिवार के सदस्यों को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पितरों की तस्वीर लगाने से पहले वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम को पालन करने की सलाह दी जाती है।

कहां नहीं लगानी चाहिए पितरों की तस्वीर


वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पितरों की तस्वीर को बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। एक बात का खास ध्यान रखें कि घर में पितरों की एक से अधिक तस्वीर न लगाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन हो सकता है और आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

 

  • पितरों की तस्वीर के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
  • पितरों की तस्वीर के साथ जीवित लोगों की तस्वीर को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से जीवित लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

व्यक्ति को कब और क्यों लगता है पितृ दोष और कैसे लगाया जाता है इसका पता? ऐसे ही सवालों का जवाब फ्री में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।