Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर के प्रमुख द्वार पर लगाएं ये चीजें, दूर होंगी वास्तु दोष समेत ये परेशानियां

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 12:40 PM (IST)

    घर का मुख्य द्वार (Vastu Tips For Main Door) सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे शुभ बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। कह ...और पढ़ें

    Vastu Tips:घर के प्रमुख द्वार से जुड़े नियम।

    Vastu Tips:घर के प्रमुख द्वार से जुड़े नियम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर का मुख्य द्वार (Main Entrance) सिर्फ प्रवेश का स्थान नहीं होता, बल्कि यह घर को वह स्थान है, जहां से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को 'गृहमुख' कहा गया है और इसे ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। ऐसे में अगर इससे जुड़े कुछ छोटे-छोटे उपाय कर लिए जाए, तो जीवन की मुश्किलों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि मुख्य द्वार पर क्या लगाना शुभ माना जाता है?

    मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें (Vastu Tips For Main Door)

    Home entrance Vastu remedies 1

    स्वास्तिक और 'ॐ' का चिन्ह

    मुख्य द्वार के ऊपरी हिस्से पर लाल सिन्दूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। साथ ही, उसके ठीक ऊपर 'ॐ' का चिन्ह भी बनाएं या तांबे का बना स्वास्तिक लगाएं। स्वास्तिक को शुभता का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इन चिन्हों को मुख्य दरवाजे पर बनाने से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में शांति बनी रहती है।

    नींबू-मिर्च का तोरण

    शनिवार या फिर मंगलवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर नींबू-मिर्च का तोरण लगाएं। इसके साथ में काला कपड़ा जरूर बांधे। इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि ये घर के अंदर की तरफ न हो। माना जाता है कि इससे नजर दोष का प्रभाव कम होता है।

    गणेश जी की प्रतिमा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की दो छोटी प्रतिमा लगाएं। जिनमें से एक का मुख घर के अंदर की ओर हो और दूसरी का मुख घर के बाहर की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी की कृपा घर पर बनी रहती है। साथ ही सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

    खबरें और भी

    आम के पत्तों का तोरण

    घर के मुख्य द्वार पर शुभ अवसरों हो या या फिर सामान्य दिनों में भी आम के पत्तों या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं। ऐसा करने से घर में शुभता का आगमन होता है। साथ ही घर पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

    सूर्य यंत्र

    घर का मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। अगर है, तो वास्तु दोष को कम करने के लिए द्वार पर सूर्य यंत्र या सूर्य देव की प्रतिमा लगाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

    अन्य वास्तु नियम

    • मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए।
    • यहां पर्याप्त मात्रा में रोशनी आनी चाहिए।
    • द्वार के सामने कोई खंभा, पेड़ या कूड़ेदान नहीं होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Feng Shui Tips: फेंगशुई के हिसाब से घर में रखें ये चीजें, नेगेटिव एनर्जी रहेगी कोसों दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।