Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर की किस दिशा में लगाएं केले का पौधा, जिससे बरसेगी विष्णु जी की कृपा

    Updated: Tue, 25 Nov 2025 12:00 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र में घर में केले का पौधा (Vastu Tips Banana Tree) लगाने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से परिव ...और पढ़ें

    भगवान विष्णु की पूजा में शामिल किया जाता है केले का पौधा (Image Source: AI-Generated)

    भगवान विष्णु की पूजा में शामिल किया जाता है केले का पौधा (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. केले का पौधा पूजनीय है। 

    2. इसको लगाने से शुभ फल मिलता है। 

    3. पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में केले के पेड़ को बेहद पवित्र माना गया है। इस पेड़ में जगत के पालनहार भगवान विष्णु का वास होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोजाना पेड़ (Banana Tree) के पास दीपक और पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं।

    ऐसा माना जाता है कि घर में केले का पौधे को शुभ दिशा (banana tree benefits in home) में लगाने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि केले के पौधे को किस दिशा में लगाना फलदायी साबित होता है।

    किस दिन लगाएं केले का पौधा

    केले का पौधा लगाने के लिए गुरुवार और पूर्णिमा का दिन शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। पौधे को लगाने के लिए आप किसी ज्योतिष की भी सलाह ले सकते हैं।

    banana tree

    इस दिशा में लगाना होता है शुभ

    इस पौधे को घर की उत्तर-पूर्व (banana tree best direction) में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसलिए केले के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से जातक की आध्यात्मिक उन्नति होती है और जीवन खुशहाल रहता है।

    खबरें और भी

    इन बातों का रखें ध्यान

    केले का पौधा लगाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नियम का पालन न करने से को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और व्यक्ति शुभ फल की प्राप्ति से वंचित रहता है। इस पौधे को दक्षिण, पश्चिम और आग्नेय कोण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। केले के पौधे के पास कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए। साथ ही केले के पौधे में रोजाना जल दें और पौधे के आसपास साफ-सफाई का खास धयान रखें।

    धन से जुड़ी समस्या से मिलेगी मुक्ति

    अगर आप धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ लेकर उसे गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद जड़ को पीले रंग के धागे से बांध दें। अब जड़ को पर्स या तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें- Manjari ke Upay: न करें मंजरी को फेंकने की गलती, पैसों की किल्लत से बचा सकते हैं इसके उपाय

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: नए साल से पहले घर से बाहर करें ये चीजें, ताकि परिवार में बनी रहे खुशहाली

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।