यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: जीवन में वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, धन का मिलेगा लाभ
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व बताया गया है। सुखी और शांत जीवन के लिए वास्तु की बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप वास्तु शास्त्र के ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व बताया गया है।
- घर में कही भी जल जमा होने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
- रात को रसोईघर में जूठे बर्तन छोड़ने से मां अन्नपूर्णा रुष्ट हो जाती हैं
धर्म डेस्क,नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व बताया गया है। सुखी और शांत जीवन के लिए वास्तु की बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करते हैं, तो जीवन में कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई है, जिनका पालन करने से धन और बिजनेस में बढ़ोतरी होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु की किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कही भी जल जमा नहीं होने दें, ऐसा माना जाता है कि घर में पानी जमा होने से व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है।
अगर आप चाहते हैं कि घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का वास हो, तो वॉशिंग मशीन और फ्रीज को हमेशा पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा में रखें। वास्तु के शास्त्र के अनुसार, इन चीजों को रखने के लिए ये दिशाएं शुभ होती है।
यह भी पढ़ें: Tulsi Puja: तुलसी में इस तरह बांधे हल्दी की गांठ, देखते ही देखते खत्म हो जाएंगी सारी परेशानियां
अगर आप रात को रसोईघर में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं, तो ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी वास नहीं होता है। धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है और मां अन्नपूर्णा रुष्ट हो जाती हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में पानी की टोटी से जल नहीं टपकना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो उसे प्लम्बर से जल्द ठीक कराएं। नल से पानी टपकने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
शास्त्रों में शाम को सोना अशुभ माना गया है। शाम को सोने से इंसान को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में आप इस तरह की गलती न करें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नोट पर थूक लगाकर गिनने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसलिए भूलकर भी नोट गिनते समय थूक का प्रयोग न करें।
यह भी पढ़ें: Surya Dev Puja: रविवार के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें
Author- Kaushik Sharma
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।