Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्तु टिप्स: दौड़ते घोड़े और बहता पानी, घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये तस्वीरें

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 02:03 PM (IST)

    लिविंग रूम में लगी तस्वीरें आपके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। दौड़ते घोड़े जैसी तस्वीरों के फायदे और उन्हें लगाने की सही दिशा जानने के लिए पढ़ें पूर ...और पढ़ें

    क्या आपके लिविंग रूम में भी लगी हैं ये तस्वीरें? (Image Source: AI-Generated)

    क्या आपके लिविंग रूम में भी लगी हैं ये तस्वीरें? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लिविंग रूम घर का वो हिस्सा होता है जहां हम सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। इसी जगह हम मेहमानों का स्वागत भी करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस कमरे की दीवारों पर लगी तस्वीरें न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि हमारे जीवन और सोच पर भी गहरा असर डालती हैं।

    अगर सही दिशा में सही तस्वीर लगी हो, तो घर में खुशहाली आती है। वहीं, गलत तस्वीर तनाव का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, लिविंग रूम के लिए कौन सी तस्वीरें सबसे शुभ मानी जाती हैं:

    1. दौड़ते हुए 7 घोड़े

    • वास्तु शास्त्र में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को बहुत प्रभावशाली माना गया है। घोड़े ऊर्जा, गति और सफलता का प्रतीक होते हैं।
    • इसे लगाने से करियर और बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
    • इसे हमेशा लिविंग रूम की पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि घोड़ों का मुंह घर के अंदर की तरफ होना चाहिए।

    2. बहता हुआ पानी या झरना

    • अगर आप चाहते हैं कि घर में पैसों की तंगी न रहे, तो बहते पानी या झरने की तस्वीर लगाना बहुत अच्छा होता है। वास्तु ग्रंथों के अनुसार, पानी का बहाव सकारात्मक ऊर्जा और धन के प्रवाह को दर्शाता है।
    • ऐसी तस्वीरों के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा सबसे उत्तम है। बस यह ध्यान रखें कि पानी का बहाव घर के बाहर की तरफ न हो।

    3. ऊंचे पहाड़ और प्रकृति

    • लिविंग रूम में दक्षिण या पश्चिम की दीवार पर पहाड़ों या लैंडस्केप की फोटो लगाना शुभ होता है।
    • पहाड़ स्थिरता और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। यह घर के मुखिया को मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं और जीवन में ठहराव लाते हैं।
    living room vastu
     
    (Image Source: AI-Generated)

    4. उगता हुआ सूरज और हरियाली

    • खिले हुए फूल, हरे-भरे जंगल या उगते हुए सूरज की तस्वीर मन को शांति देती है।
    • यह घर के सदस्यों के बीच चिड़चिड़ापन कम करती है और रिश्तों में मधुरता लाती है। उगता सूरज अच्छी सेहत और नई शुरुआत का संकेत देता है।

    भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें

    वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में कभी भी युद्ध वाली तस्वीरें, रोते हुए लोग, कांटेदार पौधे, जंगली जानवर या डूबते हुए जहाज की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ये चीजें घर में उदासी और नकारात्मकता लाती हैं।

    यह भी पढ़ें- रोजाना पूजा करने पर भी घर में रहता है क्लेश? गलत दिशा में हो सकता है आपका मंदिर, पढ़ें वास्तु टिप्स

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कपल फोटो, खुशहाल रिश्तों के लिए जरूरी वास्तु टिप्स

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

    खबरें और भी