Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Deepak: भगवान के सामने कैसे जलाएं दीपक, ताकि मिले पूजा का पूरा फल

    Updated: Fri, 26 Sep 2025 11:56 AM (GMT+05:30)

    हर व्यक्ति चाहते है कि है कि उसके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहे। इस क्रम में रोजाना पूजा-पाठ भी किया जाता है। अगर आप पूजा-पाठ के दौरान कुछ वास्तु नियमों क ...और पढ़ें

    Vastu Tips for lighting Deepak in hindi
    Vastu Tips for lighting Deepak in hindi

    HighLights

    1. पूजा-पाठ में जरूरी रूप से जलाया जाता है दीपक।
    2. दीपक जलाते समय रखें वास्तु नियमों का ध्यान।
    3. साधक को मिलता है देवी-देवताओं का आशीर्वाद।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाना काफी शुभ होता है, जिसके बिना पूजा अधूरी होती है। प्रत्येक देवी-देवता की पूजा में अलग-अलग तरह के दीपक जलाएं जाते हैं, जिससे साधक पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूजा के दौरान दीपक (Vastu Tips for Deepak) जलाते समय आपको किन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

    इस तरह जलाये दीपक

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि देवी-देवताओं के ठीक सामने दीपक नहीं जलाना चाहिए। आप इसे मूर्ति या चित्र के थोड़ा बाईं ओर करेक जला सकते हैं। इसके साथ ही देवी-देवताओं के बिल्कुल पास भी दीपक को नहीं रखना चाहिए, इसे थोड़ा-सा दूरी पर रखें।

    वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है, क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इसके साथ ही दीपक को भी दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    दीपक से जुड़े वास्तु टिप्स

    पूजा के दौरान दीपक जलाते समय इस बात का भी जरूर ध्यान रखना चाहिए कि आपकी दीपक एकदम साफ हो। इसके साथ ही पूजा के दीपक को सीधा नीचे न रखें, इसके लिए पूजा थाली का इस्तेमाल करें। दीपक कहीं से भी खंडित नहीं होना चाहिए। इन सभी बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा इससे आपको पूजा के अच्छे परिणाम नहीं मिलते।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    कर सकते हैं ये काम

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आप मंदिर के साथ-साथ घर के कुछ खास स्थानों पर रोजाना दीपक जला सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसके लिए रोजाना शाम के समय घर के मुख्य द्वार और तुलसी के पास भी दीपक जरूर जलाना चािहए। इस बात का ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते समय उसकी लौ उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Puja Vastu Tips: पूजा में रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, देवी-देवताओं की कृपा से बनी रहेगी खुशहाली

    यह भी पढ़ें -  Vastu Tips For clock: क्या घर में लगा सकते हैं एक से ज्यादा घड़ी, यहां पढ़ें वास्तु नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।