बिस्तर पर खाना: बर्बादी को खुली दावत! जानें वास्तु के कड़े नियम
क्या आप भी बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार ये सही है या फिर गलत आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

Vastu Tips: बिस्तर पर खाना खाने से जुड़े नियम। AI Generated Image
HighLights
बिस्तर पर भोजन करने से कुंडली में राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है
अन्न का अपमान करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं
भोजन करने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा को सबसे शुभ माना गया है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी ने हमारी जीवन में कई बदलाव किए हैं। इनमें से एक सबसे आम आदत है बिस्तर पर बैठकर खाना खाना। अक्सर लोग टीवी देखते हुए या लैपटॉप पर काम करते हुए अपने बेड पर ही भोजन करना पसंद करते हैं,
लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष विज्ञान में इस आदत को बहुत खराब माना गया है। आइए जानते हैं क्यों यह छोटी सी आदत आपके जीवन पर भारी पड़ सकती है?

AI Generated Image
वास्तु शास्त्र और नकारात्मक ऊर्जा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर कोना और हर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। बिस्तर का उपयोग केवल आराम और नींद के लिए है, जब हम उसी स्थान पर भोजन करते हैं, तो वहां की ऊर्जा नकारात्मक हो जाती है। बिस्तर पर बैठकर खाने से घर में दरिद्रता का वास होता है और सुख-समृद्धि धीरे-धीरे कम होने लगती है।
अन्न और मां लक्ष्मी का अपमान
हिंदू धर्म में अन्न को देवता माना गया है। बिस्तर वह स्थान है, जहां हम बैठते हैं या सोते हैं। ऐसे में यहां पर भोजन करना मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति बिस्तर पर भोजन करते हैं, उसे कर्ज और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। साथ ही उसकी जमा पूंजी बेवजह के कामों में खर्च होने लगती है।
राहु का बढ़ता है प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिस्तर का संबंध राहु ग्रह से भी माना जाता है। अगर आप बिस्तर को गंदा रखते हैं या वहां जूठन छोड़ते हैं, तो कुंडली में राहु दोष सक्रिय हो जाता है। इससे व्यक्ति को बुरे सपने आने लगते हैं, मानसिक तनाव बढ़ता है और घर में क्लेश की स्थिति पैदा होती है।
खबरें और भी
सेहत पर पड़ता है बुरा असर
केवल वास्तु ही नहीं, विज्ञान भी बिस्तर पर खाने को गलत मानता है। बिस्तर पर बैठकर खाते समय हमारा पाचन तंत्र सही मुद्रा में नहीं होता, जिससे भोजन ठीक से नहीं पचता।
भोजन करने का सही तरीका क्या है?
वास्तु के अनुसार, भोजन करने के लिए सबसे अच्छा स्थान जमीन पर आसन बिछाकर बैठना है। अगर हो पाए, तो डाइनिंग टेबल का उपयोग करें। भोजन करते समय आपका मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इससे न केवल सेहत अच्छी रहती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- क्या टूटे हुए बर्तन घर में रखना अशुभ होता है? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके प्रभाव
यह भी पढ़ें- नमक का शुक्र और चंद्रमा से क्या है कनेक्शन? वास्तु शास्त्र की ये बातें शायद ही कोई आपको बताएगा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।