Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्‍तु शास्‍त्र: किस रंग का लाफिंग बुद्धा घर में रखना माना जाता है सबसे शुभ?

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:14 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र और फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार लाफिंग बुद्धा के अलग-अलग रंगों का अपना विशेष महत्व माना जाता है। जानें घर में किस रंग का लाफिंग बुद्ध ...और पढ़ें

    photo caption- वास्‍तु के अनुसार सुनहरे रंग का लाफिंग बुद्धा बहुत ज्‍यादा शुभ होता है। (Picture Credit- magnific)

    photo caption- वास्‍तु के अनुसार सुनहरे रंग का लाफिंग बुद्धा बहुत ज्‍यादा शुभ होता है। (Picture Credit- magnific)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बाजार में आपको लाफिंग बुद्धा की कई वैरायटी और रंग देखने को मिल जाएंगे। दरअसल, अब लोग इसे घर को सजाने के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं, मगर लाफिंग बुद्धा को घर या ऑफिस की डेस्क पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसे में इसका रंग और प्रकार बहुत अधिक मायने रखता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर या ऑफिस डेस्क पर किस तरह का लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए।

    सुनहरा लाफिंग बुद्धा

    यदि आपको चाहिए कि परिवार में सभी लोग खुश हों और उनकी आपस में बने, तो आपको घर में सुनहरे रंग का लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। यह घर में समृद्धि लेकर आता है। इसे आप किसी ऊंचाई वाली जगह पर रखेंगे, तो इसका असर ज्‍यादा तेजी से होगा।

    पीला लाफिंग बुद्धा

    सुख, समृद्धि और सकारात्‍मकता चाहिए, तो घर में सुनहरे रंग का लाफिंग बुद्धा रखें। वास्‍तु के अनुसार यह बहुत ज्‍यादा शुभ होता है। इस रंग के लाफिंग बुद्धा को दक्षिण पूर्व दिशा या मुख्‍य द्वार के सामने रखना चाहिए, यह धन को और खुशियों को अपनी ओर खींचता है।

    laughing buddha for home(Picture Credit- magnific)

    काला लाफिंग बुद्धा

    वैसे तो काले रंग को फेंगशुई और वास्‍तु दोनों में ही अच्‍छा नहीं माना गया है, मगर काले रंग का लाफिंग बुद्धा, जो हाथों में धन की पोटली लिए हुए हो, उसे घर पर रखना बहुत अच्छा माना गया है। इससे धन और सौभाग्‍य की प्राप्ति होती है। वास्‍तु में काले रंग का संबंध जल तत्‍व और उत्‍तर दिशा से बताया गया है। इसलिए आपको काले रंग का लाफिंग बुद्धा हमेशा इसी दिशा में रखना चाहिए।

    खबरें और भी

    लाल लाफिंग बुद्धा

    लाल रंग का लाफिंग बुद्धा ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। आप इसे यदि रोज देखेंगे, तो खुद में इसकी ऊर्जा को महसूस करेंगे आपको कभी भी आलस्‍य नहीं सताएगा और आप फुर्ती के साथ अपने सारे काम पूरे करेंगे। इस लाफिंग बुद्धा को ऑफिस डेस्‍क पर रखें। इससे आपको सफलता मिलने में देर नहीं होगी।

    सफेद लाफिंग बुद्धा

    फेंगशुई और वास्‍तु शास्‍त्र में सफेद लाफिंग बुद्धा को भी महत्‍व बताया गया है। यह शांति और सकारात्‍मकता का प्रतीक होता है। यदि आप इसे घर के प्रवेश द्वार पर रखते हैं, तो घर में कभी भी नकारात्‍मकता का अनुभव नहीं होगा। यदि आप इसे अपने ऑफिस की डेस्‍क पर रखते हैं, तो इससे तनाव दूर होता है।

    अतः आप घर या ऑफिस में इन पांच में से कोई भी रंग का लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं। इससे आपको बहुत लाभ महसूस होगा।

    यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी गलत जगह रखा है लाफिंग बुद्धा? तुरंत सुधारें दिशा, तभी चमकेगी किस्मत

    यह भी पढ़ें- पैसों की किल्लत दूर करेंगे ये 4 तरह के लाफिंग बुद्धा, जरूरत के हिसाब से देखें खरीदने-रखने के नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।