Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Feng Shui Tips: घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती हैं ये मूर्तियां, दिशा का भी रखें ख्याल

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 04:02 PM (IST)

    फेंगशुई के अनुसार, घर में कुछ खास नियमों का ध्यान रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही फेंगशुई (Feng Shui Tips) में बताई गई मूर्तियों को घर में रखन ...और पढ़ें

    Feng Shui Tips in hindi (AI Generated Image)

    Feng Shui Tips in hindi (AI Generated Image)

    HighLights

    1. घर में फेंगशुई टिप्स का ध्यान रखने से मिल सकता है लाभ।

    2. इन मूर्तियों को घर में रखने से आती है सुख और समृद्धि।

    3. सही दिशा में रखने से पॉजिटिविटी बढ़ाती हैं ये मूर्तियां।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फेंगशुई टिप्स का पालन करके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है, जो एक चीनी वास्तु शास्त्र है। घर की साज-सजावट के लिए अक्सर हम कई तरह की चीजें रख में रखते हैं। ऐसे में अगर आप इसके लिए फेंगशुई की मदद लेते हैं, तो इससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेंगशुई के मुताबिक घर में किन मूर्तियों को रखना शुभ माना गया है।

    ये मूर्ति है शुभ

    फेंगशुई में यह माना गया है कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, इस मूर्ति को घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। फेंगशुई के हिसाब से आप घर में लकड़ी, धातु या फिर क्रिस्टल से बनी हाथी की मूर्ति रख सकते हैं। ये सभी मूर्तियां घर के लिए शुभ मानी गई हैं।

    elephant ग

    (Picture Credit: Freepik)

    घर में बनी रहेगी खुशहाली

    फेंगशुई के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखना भी शुभ माना गया है। आप इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इसके साथ ही लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को बच्चों के स्टडी रूम और ड्रॉइंग रूम में रखना भी काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है।

    दूर होगी पैसों की समस्या

    फेंगशुई में बताया गया है कि आप अपने घर में कछुए की मूर्ति को रखकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। फेंगशुई में कछुए को धन और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में यदि आप घर में कछुए की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखते हैं, तो इससे धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    खबरें और भी

    turtle_i

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    रखें इन बातों का ध्यान

    फेंगशुई के अनुसार, घर में मूर्तियां रखते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मूर्तियां टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। वरना इससे आपको सकारात्मक की जगह नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही मूर्तियों का आकार बहुत बड़ा भी नहीं होना चाहिए, वरना इससे भी लाभ नहीं मिलता।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: फेंगशुई अनुसार लगा दीजिए बच्चों का कमरा… पढ़ाई में लगेगा मन, बढ़ेगी पॉजिटिविटी

    यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: घर में पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स, बनी रहेगी खुशहाली

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।