विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vastu Tips: जेड प्लांट की पत्तियां पीली होने लगी हैं? जानिए वास्तु दोष के संकेत और इसे बचाने के तरीके

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:19 AM (IST)

क्या आपके घर में रखा जेड प्लांट पीला पड़ रहा है? यह वास्तु दोष, पैसों की तंगी या रिश्तों में ...और पढ़ें

पीला पड़ता जेड प्लांट किस बात का संकेत? (AI-Generated Image)

पीला पड़ता जेड प्लांट किस बात का संकेत? (AI-Generated Image)

HighLights

  1. जेड प्लांट की पीली पत्तियां आर्थिक तंगी का संकेत मानी जाती है

  2. पूर्व दिशा में पीली पत्तियां स्वास्थ्य, रिश्तों पर असर डालती हैं

  3. जेड प्लांट को हमेशा ईशान कोण में ही रखें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर कोई अपने घर को सुंदर बनाने के लिए और घर में पॉजिटिविटी के लिए तरह-तरह के प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में जेड प्लांट को बेहद पावरफुल और शुभ माना गया है। मान्यता है कि यह पौधा घर में खुशहाली और धन को आकर्षित करने वाला प्लांट है।

लेकिन, कई बार अच्छी देखभाल के बाद भी या फिर समय की किल्लत के कारण इसकी चमकदार हरी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। वास्तु के अनुसार, जेड प्लांट का पीला पड़ना सिर्फ पौधों की बीमारी नहीं, बल्कि इसका असर बहुत हद तक आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़े वास्तु से ऐसे नियम जिससे शायद ही आप वाकिफ होंगे।

आर्थिक तंगी और पैसों का नुकसान

जेड प्लांट को अक्सर लोग 'मनी ट्री' (Money Tree) या धन खींचने वाला पौधा भी कहते हैं। ऐसे में इस पौधे का सूखना या पीला पड़ना आर्थिक स्थिति पर भी काफी असर डाल सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो अगर आपके घर में जेड प्लांट पीला पड़ रहा है तो ये पैसे से जुड़ी दिक्कतों का संकेत माना जाता है। जैसे- आने वाले समय में बेफिजूल के खर्च बढ़ सकते हैं या फिर आने वाला धन का रुक सकता है।

जेड प्लांट को हरा-भरा रखने के टिप्स

  • पौधे को हमेशा घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में ही रखें।
  • अगर जेड प्लांट को मेन गेट पर रखा है, तो वहां साफ-सफाई रखें और आसपास जूते-चप्पल इकट्ठा न होने दें।
  • इसे कड़क धूप से बचाएं और दिन में 3 से 4 घंटे की हल्की धूप दिखाएं। गमले में पानी तभी डालें जब ऊपरी मिट्टी सूखी दिखे।
  • जो पत्तियां पूरी तरह पीली या खराब हो चुकी हैं, उन्हें साइड से काटकर हटा दें ताकि पौधे में नई और अच्छी पत्तियां आ सकें।

स्वास्थ्य और रिश्तों पर भी असर

अगर आपने अपने घर की पूर्व दिशा में जेड प्लांट लगाया है और उसकी पत्तियां पीली होकर झड़ने लगी हैं, तो थोड़ा अलर्ट होने की जरूरत है। वास्तु और ज्योतिष में पूर्व दिशा को उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। इस दिशा में रखे पौधे का रंग फीका पड़ना घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने या परिवार में बेवजह की अनबन और मनमुटाव बढ़ने का इशारा माना जाता है।

यह भी पढ़ें- रुक गई है जेड प्लांट की ग्रोथ और झड़ रही हैं पत्तियां? पौधे को हरा-भरा बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

यह भी पढ़ें- घर में लगे जेड प्लांट को हरा-भरा बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।