Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google App में बदलने जा रही सर्च बार की जगह, Android यूजर्स के लिए पेश होने जा रहा एक नया बदलाव

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 08:09 AM (IST)

    इंटरनेट पर जानकारियों को सर्च करने के लिए गूगल ऐप (Google App) का इस्तेमाल करते हैं तो जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल गूगल में सर्च बार को लेकर ...और पढ़ें

    Google App में बदलने जा रही सर्च बार की जगह, जानिए क्यों होने जा रहा है ऐसा
    Google App में बदलने जा रही सर्च बार की जगह, जानिए क्यों होने जा रहा है ऐसा

    HighLights

    1. गूगल सर्च बार के लिए एक नई पॉजिशन सेट करने पर काम कर रहा है।
    2. एंड्रॉइड यूजर को अभी तक गूगल ऐप में सर्च बार ऊपर नजर आता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।  गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गूगल ऐप में एक नया बदलाव पेश करने जा रहा है। इंटरनेट पर जानकारियों को सर्च करने के लिए गूगल ऐप (Google App) का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

    दरअसल, गूगल ऐप में सर्च बार को लेकर एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी सर्च बार के लिए एक नई पॉजिशन सेट करने पर काम कर रही है।

    गूगल ऐप के नए वर्जन में दिखेगा बदलाव

    रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल ऐप के लेटेस्ट वर्जन में यूजर्स को सर्च बार की जगह बदली हुई नजर आ सकती है। जहां अभी तक गूगल ऐप में सर्च बार ऊपर नजर आता है, यह अब नीचे की ओर नजर आएगा।

    सर्च बार की जगह बदलने से क्या होगा

    दरअसल, सर्च बार की जगह बदलने से गूगल ऐप का फोन में इस्तेमाल करना पहले से आसान हो जाएगा। सर्च बार के नीचे की ओर शिफ्ट हो जाने से एंड्रॉइड यूजर्स की बार तक पहुंच पहले के मुकाबले कुछ आसान हो जाएगी।

    खास कर बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइस में गूगल ऐप पर सर्च बार का इस्तेमाल कुछ मुश्किल होता है। वहीं अब मार्केट में बड़े डिस्प्ले वाले फोन का ही ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स के एक्सपीरियंस को बड़े डिस्प्ले वाले फोन पर बेहतर बनाना चाहता है। यह नया बदलाव यूजर के सर्च एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में खास होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः इन Android फोन में नहीं चलेगा अब Google Chrome और Calendar, जानिए क्यों होने जा रहा है ऐसा

    आईफोन में पहले से मिलती है यह सुविधा

    बता दें, यूजर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही वर्तमान में आईफोन में क्रोम का इस्तेमाल कुछ आसान है। यूजर को गूगल की ओर से बॉटम यूआरएल बार की सुविधा पेश की जाती है।

    हालांकि, एंड्रॉइड के केस में यूआरएल बार टॉप पर ही नजर आता है। बता दें, गूगल अभी ऐप को लेकर इस तरह के बदलाव पर काम कर रहा है। नया बदलाव आने वाले दिनों में नए अपडेट के साथ देखा जा सकेगा।