Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Pay भी चला Paytm और Phonepe की राह, मोबाइल रिचार्ज के लिए ली जा रही अब फी?

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 11:09 AM (GMT+05:30)

    मोबाइल रिचार्ज के लिए पेटीएम गूगल पे फोन पे जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। पिछले कुछ घंटों से गूगल पे द्वारा मोब ...और पढ़ें

    गूगल पे पर लगेगी अब मोबाइल रिचार्ज के लिए फी? जानें क्या है मामला
    गूगल पे पर लगेगी अब मोबाइल रिचार्ज के लिए फी? जानें क्या है मामला

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी मोबाइल रिचार्ज के लिए पेटीएम, गूगल पे, फोन पे जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर हां, तो ये जानकारी आपको कुछ निराश कर सकती है। अब मोबाइल रिचार्ज के लिए आपको पहले से कुछ एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ सकती है।

    पेटीएम, फोनपे  के बाद गूगल पे भी लेगा फी?

    दरअसल, पिछले कुछ घंटों से गूगल पे द्वारा मोबाइल रिचार्ज प्लान पर फी लिए जाने को लेकर खबरें बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोबाइल रिचार्ज के लिए गूगल भी अब कन्वीनिएंस फी ले रहा है।

    गूगल पे द्वारा मोबाइल रिचार्ज प्लान पर इस तरह की फी लेने को लेकर कई स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि गूगल पे पर 100 रुपये से ज्यादा के रिचार्ज पैक पर ही कीमत के हिसाब से फी ली जा रही है।

    कितनी फी ले रहा है गूगल पे

    कुछ स्क्रीनशॉट से सामने आया है कि कंपनी यूजर्स से अधिकतम 3 रुपये फी लेगी। यह फी 300 रुपये से ज्यादा के रिचार्ज प्लान के लिए ली जा सकती है।

    इसके अलावा, 101-200 रुपये तक के रिचार्ज प्लान के लिए 1 रुपये और 200-300 रुपये के लिए 2 रुपये फी ली जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः ऑडियो के साथ Instagram स्टोरी डाउनलोड करने में आ रही परेशानी, इस ट्रिक से बनेगा आपका काम

    पॉपुलर पेमेंट ऐप है Google Pay

    बता दें, पेमेंट ऐप गूगल पे के 60 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। इसी के साथ गूगल पे भारतीयों के लिए दूसरा सबसे लोकप्रिय पेमेंट ऐप है। गूगल पे पर यूजर्स को क्यू आर कोड स्कैन, कॉन्टैक्ट पे, फोन नंबर, बैंक ट्रांसफर, यूपीआई आईडी, सेल्फ ट्रांसफर, बिल्स और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा मिलती है।

    खबरें और भी

    इन सभी ट्रांजेक्शन के लिए अभी तक गूगल पे किसी तरह के चार्ज नहीं लेता है। हालांकि, आने वाले दिनों में रिचार्ज प्लान को लेकर फी ली जा सकती है। बता दें, गूगल की ओर से अभी इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    बिना फी के कैसे कर सकते हैं रिचार्ज

    मोबाइल रिचार्ज के लिए फी नहीं देना चाहते हैं तो जियो यूजर को My Jio ऐप और एयरटेल यूजर्स को Airtel Thanks ऐप इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।