Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Maps पर अब मिलेगी Speed Limits की जानकारी, जानें कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Wed, 23 Jan 2019 09:06 AM (IST)

    Google Maps Speed Limits फीचर उन यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा जो हाइवे या लंबी रोड ट्रिप्स पर जाते हैं ...और पढ़ें

    Google Maps पर अब मिलेगी Speed Limits की जानकारी, जानें कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल
    Google Maps पर अब मिलेगी Speed Limits की जानकारी, जानें कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Google Maps के iOS और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर जल्द ही Speed Limits फीचर उपलब्ध कराया जाएगा। Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर iOS और एंड्रॉइड दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद इस खबर को Google ने कंफर्म भी कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि Speed Limits फीचर को इस हफ्ते रोलआउट किया जाएगा। यह उन यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा जो हाइवे या लंबी रोड ट्रिप्स पर जाते हैं। इससे उन्हें रास्ते की Speed Limits की जानकारी मिलेगी। यह फीचर यात्री को मैप के बायीं तरफ नीचे की ओर दिखाई देगा।

    जानें कहां रोलआउट होगा Speed Limits फीचर:

    खबरों की मानें तो यह फीचर भारत के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। यह फीचर अमेरिका, यूके और डेनमार्क में पेश किया जाएगा। वहीं, भारत, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, रूस, ब्राजील, कनाडा और इंडोनेशिया में Speed Camera फीचर पेश किया जाएगा। Speed Camera फीचर के तहत अगर कोई यूजर स्पीड कैमरा के आस-पास होता है तो Google Maps में एक ऑडियो अलर्ट भी दिया जाएगा। इससे यूजर को वाहन कब धीरे करना है इसकी जानकारी मिल पाएगी।

    नहीं पड़ेगी ऐप अपडेट करने की जरुरत:

    रिपोर्ट्स की मानें तो यह फीचर जल्द ही Google Maps ऐप पर रोलआउट किया जाएगा। इसे सर्वर-साइड स्विच के जरिए रोलआउट किया जाएगा जिससे यूजर को नए फीचर के लिए ऐप को अपडेट करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। देखा जाए तो यह फीचर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। ऐसे में यूजर्स इस फीचर के रोलआउट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    इससे पहले Google Maps पर एक ग्रुप फीचर पेश किया गया था। नए ग्रुप फीचर को प्लानिंग टूल भी कहा जा रहा है, जिसकी मदद से आप अपने रास्ते में आने वाले रेस्टोरेंट्स के लिंक को अपने दोस्तों को शेयर कर सकते हैं। आइए, जानते हैं गूगल का यह नया फीचर किस तरह काम करता है। इस लिंक पर क्लिक कर जानें कैसे काम करेगा यह फीचर।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Airtel ने 365 दिन की वैधता के साथ पेश 1GB डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

    Jio GigaFiber के लिए 1400 शहरों से यूजर्स ने जाहिर किया Interest, जल्द सर्विस होगी रोलआउट

    Paytm Mall Republic Day सेल: लैपटॉप्स पर मिल रहा 8000 रु तक का फ्लैट डिस्काउंट