यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिना Instagram डिलीट किए भी कर पाएंगे Threads का अकाउंट रिमूव, ये है पूरी प्रोसेस
Threads New Feature थ्रेड्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। क्या आप भी उन यूजर्स में से हैं जो थ्रेड्स को डिलीट करने के ब ...और पढ़ें

HighLights
- थ्रेड्स ऐप पर यूजर्स को एक नया ऑप्शन नजर आएगा।
- यह ऑप्शन अकाउंट अपडेट करने पर नजर आएगा।
- इस ऑप्शन के साथ अकाउंट डिलीट किया जा सकेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। थ्रेड्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। क्या आप भी उन यूजर्स में से हैं जो थ्रेड्स को डिलीट करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन इंस्टाग्राम की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। अगर हां तो अब इंस्टाग्राम अकाउंट की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
थ्रेड्स अकाउंट कर सकेंगे अब डिलीट
दरअसल, इंस्टाग्राम हेड (Adam Mosseri) ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि थ्रेड्स के नए ऐप में यूजर्स के लिए एक नया ऑप्शन पेश किया गया है। इस ऑप्शन के साथ थ्रेड्स यूजर अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।
.jpg)
थ्रेड्स अकाउंट डिलीट करने के साथ इसका असर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़ता नजर नहीं आएगा। थ्रेड्स ऐप में यह नया ऑप्शन आईओएस और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स को नजर आएगा।
ऐसे करें थ्रेड्स अकाउंट डिलीट
- थ्रेड्स अकाउंट डिलीट करने के लिए यूजर को सबसे पहले अकाउंट Settings पर आना होगा।
- यहां Account पर क्लिक करने के बाद Delete या Deactivate Profile पर क्लिक करने की जरूरत होगी।
Deactivate Profile करने के साथ यूजर दोबारा अकाउंट को जॉइन कर सकता है। लेकिन अकाउंट को Delete किया जाता है तो मेटा की ओर से यूजर की प्रोफाइल और सारी पोस्ट को डिलीट कर दिया जाएगा। हालांकि, इन दोनों ही स्थितियों में यूजर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp Voice Chat: 128 ग्रुप मेंबर्स के साथ लाइव होंगी अब बातें, वॉट्सऐप ने पेश किया नया फीचर
क्यों आया थ्रेड्स पर नया फीचर
(3).jpg)
दरअसल, थ्रेड्स अकाउंट को डिलीट करने के ऑप्शन को लाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वहीं, इस साल सितंबर में ही ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि थ्रेड्स टीम यूजर्स के लिए इस तरह के फीचर को लाने पर काम कर रही है।
खबरें और भी
थ्रेड्स के नए फीचर का कैसे करें इस्तेमाल
थ्रेड्स के इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए ऐप को अपडेट करना जरूरी होगा। हालांकि, अगर ऐप अपडेट करने के बाद भी आप अकाउंट सेटिंग में इस ऑप्शन को नहीं पा रहे हैं तो इसके लिए कुछ समय और इंतजार करना होगा। यह नया फीचर धीरे-धीरे रोलाउट किया जा रहा है।