Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp Voice Chat: 128 ग्रुप मेंबर्स के साथ लाइव होंगी अब बातें, वॉट्सऐप ने पेश किया नया फीचर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 07:44 AM (IST)

    WhatsApp Voice Chat वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए वॉइस चैट फीचर रोलआउट करने की जानकारी दी है। यह नया फीचर ग्रुप कॉलिंग जैसा है लेकिन यह कॉलिंग से अलग ...और पढ़ें

    WhatsApp Voice Chat: वॉट्सऐप पर आया नया ग्रुप कॉलिंग जैसा फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    WhatsApp Voice Chat: वॉट्सऐप पर आया नया ग्रुप कॉलिंग जैसा फीचर, जानें कैसे करेगा काम

    HighLights

    1. WhatsApp Voice Chat फीचर पहले केवल बीटा यूजर्स को मिल रहा था।
    2. ग्रुप कॉलिंग जैसा यह फीचर अब सभी के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
    3. इस फीचर के साथ ग्रुप मेंबर्स को लाइव जुड़ने का पुश नोटिफिकेशन मिलेगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर का नाम वॉइस चैट है।

    वॉट्सऐप का यह फीचर ग्रुप कॉलिंग जैसा है, लेकिन यह ग्रुप कॉलिंग से अलग काम करता है। वॉट्सऐप ने अपने ऑफिशियल चैनल के साथ इस फीचर को रोलआउट करने की जानकारी दी है।

    क्या है वॉट्सऐप का वॉइस चैट फीचर

    यह फीचर वॉट्सऐप ग्रुप के लिए लाया गया है। इस फीचर के साथ यूजर को 33 से 128 ग्रुप मेंबर्स के साथ कनेक्ट होने की सुविधा मिलेगी।

    वॉइस चैट के साथ यूजर ग्रुप मेंबर्स के साथ लाइव जुड़ सकेगा। वॉट्सऐप यूजर वॉइस चैट के साथ मैसेज भी कर सकेगा।

    वॉट्सऐप वॉइस मैसेज से अलग है नया फीचर

    मालूम हो कि वॉट्सऐप ग्रुप में मेंबर्स को वॉइस मैसेज सेंड करने की सुविधा पहले से ही मिलती है। हालांकि, वॉइस चैट (WhatsApp Voice Chat) अलग तरीके से काम करता है-

    1. वॉइस चैट स्टार्ट करने के साथ ही ग्रुप मेंबर्स को जॉइन करने के लिए एक नोटिफिकेशन मिलेगा।
    2. वॉइस चैट को कितने मेंबर्स ने जॉइन किया है, यह वॉट्सऐप यूजर अपनी स्क्रीन पर देख सकेगा।
    3. सभी मेंबर्स के लेफ्ट करने पर शुरू की गई वॉइस चैट अपने आप एंड हो जाएगी।
    4. 60 मिनट तक किसी भी मेंबर के न जुड़ने पर शुरू की गई वॉइस चैट एंड हो जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp के इस फीचर के साथ भेज रहे हैं प्राइवेट डेटा तो ध्यान दें, सेकेंडों में लीक हो सकती है आपकी जानकारी

    वॉट्सऐप वॉइस चैट ऐसे करें शुरू

    • सबसे पहले वॉट्सऐप ग्रुप पर आना होगा, जहां वॉइस चैट शुरू करनी है।
    • अब टॉप राइट कॉर्नर पर वॉइस चैट के आइकन पर टैप करना होगा।
    • यहां Start Voice Chat पर टैप करना होगा।

    बता दें, इस फीचर को लाए जाने की जानकारी Wabetainfo ने पहले ही दे दी थी। हालांकि, इस फीचर को पहले बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू किया गया था। नया फीचर इस्तेमाल करने के लिए ऐप को अपडेट करना जरूरी होगा।यहां बताना जरूरी है कि वॉट्सऐप का यह फीचर 33 से कम मेंबर्स वाले ग्रुप में नजर नहीं आएगा। लार्जर ग्रुप में इस फीचर को चेक कर सकते हैं।  

    खबरें और भी