विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रूकॉलर ने भारतीयों को कहा ‘थैंक्यू’

By Monika minalEdited By:
Updated: Thu, 04 Dec 2014 01:13 PM (IST)

यदि आप भारतीय हैं व अपने फोन में ट्रूकॉलर एप्लीकेशन इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। लाखों करोड़ों यूजर्स को सुविधा प्रदान करने वाली ट्रूकॉलर एप ने केवल भारत में ही 100 मिलियन से भी ज्यादा यूजर बनाने का मुकाम हासिल किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यदि आप भारतीय हैं व अपने फोन में ट्रूकॉलर एप्लीकेशन इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। लाखों करोड़ों यूजर्स को सुविधा प्रदान करने वाली ट्रूकॉलर एप ने केवल भारत में ही 100 मिलियन से भी ज्यादा यूजर बनाने का मुकाम हासिल किया है।

यह एक ऐसी एप है जिसकी मदद से आप अनजान नंबरों से आए कॉल को पहचान सकते हैं, उन्हें दोबारा कॉल करने से ब्लॉक कर सकते हैं व साथ ही ऐसे अनचाहे नंबरों से सम्बन्धित अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी से मिली सूचना के अनुसार ट्रूकॉलर ने ना केवल भारत में यूजर बढ़ाए हैं बल्कि प्रतिदिन इस एप पर आने वाले यूजर्स की संख्या भी पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गई है।

कंपनी ने इस सफलता का श्रेय दिया है ट्रूकॉलर में जोड़े गए कुछ नए फीचर्स को जिन्होंने भारतीय ग्राहकों को बड़ी तादाद में इस एप की ओर आकर्षित किया है। ट्रूकॉलर की निर्विघ्न सेवाओं और बेहतरीन विशेषताओं ने ही इस एप को भारत में इतना सफल बनाया है।

हाल ही में अक्टूबर के महीने में ट्रूकॉलर ने भारत में एक और नई एप ‘ट्रूडायलर’ लांच की थी। यह एक ऐसी एप है जिसपर आप जैसे ही कोई नंबर टाइप करना शुरू करेंगे तो यह आपके फोन कॉंटेक्ट्स के साथ-साथ पूरी डायरेक्ट्री के नंबर दिखाना शुरू कर देगी।

ट्रूकॉलर की एप ट्रूडायलर ने भी अब तक भारत में काफी बड़ी संख्या में ग्राहक बटोरे हैं।

पढ़ें: अगले हफ्ते भारत आएगा गूगल नेक्सस 6