Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp Channel: कितने फॉलोअर्स ने देखा नया पोस्ट, चैनल पर ऐसे चेक कर सकेंगे अब व्यू काउंट

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 07:53 AM (IST)

    WhatsApp channel update वॉट्सऐप पर चैनल की शुरुआत हो चुकी है। वॉट्सऐप चैनल के जरिए क्रिएटर्स को उनके फॉलोअर्स तक पहुंचने का मौका मिल रहा है। हालांकि च ...और पढ़ें

    कितने फॉलोअर्स ने चेक किया पोस्ट, WhatsApp Channel पर ऐसे कर सकेंगे चेक
    कितने फॉलोअर्स ने चेक किया पोस्ट, WhatsApp Channel पर ऐसे कर सकेंगे चेक

    HighLights

    1. वॉट्सऐप चैनल पर व्यू काउंट देखने का ऑप्शन मिलने जा रहा है।
    2. व्यू काउंट को चैनल क्रिएटर्स के साथ फॉलोअर्स भी चेक कर सकेंगे।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।  वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग कर रहे हैं। जहां अभी तक दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही फॉलोअर्स से जुड़ने की सुविधा मिल रही थी, वहीं अब वॉट्सऐप पर भी चैनल की शुरुआत हो चुकी है।

    चैनल पर व्यू काउंट भी आएगा अब नजर

    वॉट्सऐप चैनल के जरिए क्रिएटर्स को उनके फॉलोअर्स तक पहुंचने का मौका मिल रहा है। हालांकि, वॉट्सऐप चैनल पर अभी बहुत से ऐसे फीचर्स हैं, जिन्हें जोड़े जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में चैनल क्रिएटर्स को एक नया ऑप्शन मिलने जा रहा है। चैनल क्रिएटर्स बहुत जल्द पोस्ट के साथ व्यू काउंट भी देख सकेंगे।

    दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में वॉट्सऐप चैनल के लिए लाए जाने वाले इस नए फीचर की जानकारी मिली है।

    पोस्ट रिएक्शन के साथ ही दिखेगा व्यू काउंट

    इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि चैनल क्रिएटर किसी पोस्ट को शेयर करने के बाद व्यू काउंट भी चेक कर सकता है।

    पोस्ट पर व्यू काउंट को रिएक्शन के साथ ही देखा जा सकेगा। मालूम हो कि अभी तक चैनल पर किसी पोस्ट को शेयर करने पर यह जानकारी नहीं मिलती है कि पोस्ट कितने फॉलोअर्स देख चुके हैं।

    रिपोर्ट की मानें तो पोस्ट पर व्यूज नंबर न केवल चैनल क्रिएटर को नजर आएंगे, बल्कि फॉलोअर्स भी देख सकेंगे।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर किसी खास मैसेज को खोजना होगा आसान, कैलेंडर वाले इस फीचर से होगी समय की बचत

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल

    वॉट्सऐप चैनल पर इस नए फीचर का इस्तेमाल केवल बीटा यूजर्स ही कर सकते हैं। एंड्रॉइड बीटा यूजर्स वॉट्सऐप के इस फीचर का इस्तेमाल ऐप अपडेट वर्जन 2.23.24.15 (WhatsApp beta for Android 2.23.24.15 update) के साथ कर सकते हैं। वहीं, वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए चैनल के नए फीचर को आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है।

    खबरें और भी