Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp चैनल पर फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकेंगे अब स्टीकर्स, इन यूजर्स को मिलेगा नया ऑप्शन

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 08:04 AM (IST)

    वॉट्सऐप चैनल के जरिए क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स से जुड़ सकते हैं। हालांकि वॉट्सऐप चैनल की यह सुविधा कुछ महीनों पहले ही शुरू हुई है। यही वजह है कि चैनल क् ...और पढ़ें

    WhatsApp चैनल पर ये यूजर्स फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकेंगे अब स्टीकर्स
    WhatsApp चैनल पर ये यूजर्स फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकेंगे अब स्टीकर्स

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप पर चैनल की सुविधा मौजूद है। वॉट्सऐप चैनल के जरिए क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स से जुड़ सकते हैं। हालांकि, वॉट्सऐप चैनल की यह सुविधा कुछ महीनों पहले ही शुरू हुई है।

    यही वजह है कि चैनल क्रिएटर्स को अभी बहुत सी सुविधाएं नहीं मिलती हैं। कंपनी वॉट्सऐप चैनल में धीरे-धीरे नए फीचर्स को जोड़ने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप चैनल पर यूजर्स के लिए एक नया फीचर जोड़ा जा रहा है।

    iOS यूजर्स को मिलेगा एंड्रॉइड वाला ये फीचर 

    दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप चैनल पर क्रिएटर्स को स्टीकर्स भेजने की सुविधा मिलने जा रही है।

    बता दें, यह सुविधा आईओएस यूजर्स के लिए शुरू हो रही है। मालूम हो कि वॉट्सऐप के एंड्रॉइड यूजर्स को पहले से ही चैनल में यह सुविधा मिल रही है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp डेस्कटॉप पर फिर लौटा ये प्राइवेसी फीचर, सिक्योरिटी के साथ ऐसे भेजें अब प्राइवेट फोटो और वीडियो

    चैट बार में नजर आएगा नया ऑप्शन

    Wabetainfo की इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है चैनल क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स को अब स्टीकर भेज सकते हैं।

    इससे पहले क्रिएटर्स केवल टैक्स्ट मैसेज और मीडिया फाइल ही भेज पाते थे।स्टीकर शेयर करने का ऑप्शन चैनल क्रिएटर्स को चैट बार में ही नजर आएगा।

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल

    वॉट्सऐप चैनल में स्टीकर्स भेजने की इस सुविधा का फायदा फिलहाल बीटा टेस्टर्स ही उठा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप अपने वॉट्सऐप को ऐप स्टोर से अपडेट करते हैं तो स्टीकर्स का ऑप्शन चैनल में नजर आ सकता है। बीटा यूजर्स के लिए यह अपडेट TestFlight app में मौजूद है।

    वॉट्सऐप के अपडेट वर्जन 23.24.10.72 के साथ स्टीकर्स शेयर करने का ऑप्शन पाया जा सकता है।बता दें, वॉट्सऐप का यह फीचर आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

    खबरें और भी