यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
WhatsApp डेस्कटॉप पर फिर लौटा ये प्राइवेसी फीचर, सिक्योरिटी के साथ ऐसे भेजें अब प्राइवेट फोटो और वीडियो
अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल अपने पीसी पर करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। अब आप डेस्कटॉप ऐप के साथ भी वॉट्सऐप पर अपनी प्राइवेसी का ख ...और पढ़ें

HighLights
- WhatsApp मैक यूजर्स भी इस प्राइवेसी फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- WhatsApp के इस फीचर के साथ फोटो एक बार ही ओपन होती है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग कर रहे हैं। इस चैटिंग ऐप का इस्तेमाल एंड्रॉइड और आईओएस ही नहीं, बल्कि डेस्कटॉप के जरिए भी किया जाता है।
अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल अपने पीसी पर करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है।
अब आप डेस्कटॉप ऐप के साथ भी वॉट्सऐप पर अपनी प्राइवेसी का ख्याल रख सकते हैं। वॉट्सऐप से हटाया गया एक पुराना फीचर वापिस आ चुका है।
वॉट्सऐप पर कौन-सा फीचर आया वापिस
दरअसल, Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप डेस्कटॉप पर अब फोटो और वीडियो भेजने के दौरान व्यू वन्स (View once WhatsApp) सेटिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
.jpg)
कंपनी ने इस फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। डेस्कटॉप ऐप से इस फीचर को पहले हटाए जाने की भी खबरें थीं। हालांकि, ठीक एक साल बाद डेस्कटॉप ऐप के साथ इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या है व्यू वन्स वॉट्सऐप सेटिंग
व्यू वन्स (View once WhatsApp) सेटिंग को आप डेस्कटॉप ऐप पर फोटो/वीडियो भेजने से पहले इमोजी के राइट साइड पर हाफ सर्कल वन पर क्लिक कर सकते हैं।

व्यू वन्स सेटिंग इनेबल होने पर भेजी हुई फोटो/वीडियो केवल एक ही बार ओपन होती है।
कौन-से यूजर्स कर सकते हैं इस्तेमाल
व्यू वन्स (View once WhatsApp) सेटिंग का इस्तेमाल विंडोज, मैकओएस और लिंक्ड डिवाइस के साथ किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप अपने पीसी पर लेटेस्ट अपडेट के बाद भी इस सेटिंग को नहीं पा रहे हैं तो इसके लिए कुछ दिन और इंतजार कर सकते हैं।
वॉट्सऐप इस फीचर को रोलआउट करने के प्रॉसेस में है, ऐसे में सेटिंग धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचाई जा रही है।