Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर कर रहा कोई परेशान, ब्लॉक के साथ कर सकते हैं रिपोर्ट; जानिए आगे क्या करती है कंपनी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 08:00 PM (GMT+05:30)

    वॉट्सऐप पर जब आपको कोई दूसरा यूजर परेशान करता है तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि यूजर के पास रिपोर्ट का भी ऑप्शन होता है। ब्लॉक करने पर ब्लॉक्ड य ...और पढ़ें

    WhatsApp पर ब्लॉक और रिपोर्ट का होता है ऑप्शन
    WhatsApp पर ब्लॉक और रिपोर्ट का होता है ऑप्शन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप पर जब आपको कोई दूसरा यूजर परेशान करता है तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि, यूजर के पास रिपोर्ट का भी ऑप्शन होता है। ब्लॉक करने पर ब्लॉक्ड यूजर आपको कॉल, मैसेज नहीं कर सकता है, लेकिन रिपोर्ट करने पर क्या होता होगा? ये सवाल आपके जेहन में भी आता होगा।

    वॉट्सऐप पर रिपोर्ट का भी ऑप्शन

    दरअसल, वॉट्सऐप पर किसी यूजर को रिपोर्ट किया जाता है तो कंपनी इस पर अलग तरह से कार्रवाही करती है।

    जैसे ही आप रिपोर्ट के ऑप्शन पर टैप करते हैं वॉट्सऐप को आपकी कनवर्शेसन से आपको मिले लास्ट पांच मैसेज रिसीव होते हैं। वॉट्सऐप को रिपोर्टेड ग्रुप, यूजर आईडी, मैसेज भेजे जाने का समय, मैसेज टाइप (इमेज, टैक्ट्स, वीडियो) जैसी जानकारियां मिलती हैं।

    कंपनी कर सकती है कार्रवाही

    वॉट्सऐप को मिली जानकारियों के आधार पर यह तय किया जाता है कि रिपोर्टेड यूजर की वॉट्सऐप आईडी पर क्या कार्रवाही की जाएगी। कंपनी इस तरह के वॉट्सऐप अकाउंट को बैन कर सकती है।

    बैन करने का मतलब होगा कि वॉट्सऐप यूजर इस चैटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भविष्य में चैटिंग के लिए नहीं कर सकेगा। हालांकि, ऐसा तभी किया जाता है जब कंपनी को लगता है कि उसकी टर्म्स और कंडीशन को फॉलो नहीं किया गया है।

    बिना नोटिफिकेशन के अकाउंट हो जाएगा बैन

    वॉट्सऐप अगर रिपोर्टेड अकाउंट को बैन करता है तो ऐसा यूजर को बिना किसी तरह का नोटिफिकेशन दिए किया जा सकता है। हालांकि, वॉट्सऐप का कहना है कि ऐसा भी जरूरी नहीं है कि रिपोर्ट किए यूजर को बैन ही किया जाएगा। बैन करने का फैसला कंपनी खुद तय करती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Smartphone की स्टोरेज हो गई फुल तो नहीं चला सकेंगे WhatsApp, ऐप को लेकर आएगी ये परेशानी

    वॉट्सऐप पर कॉन्टैक्ट को ऐसे करें रिपोर्ट

    1. सबसे पहले उस यूजर की चैट को ओपन करना होगा, जिसे रिपोर्ट किया जाना है।
    2. अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    3. अब मेन्यू से More पर टैप करना होगा।
    4. अब Report पर टैप करना होगा।
    5. रिपोर्ट के साथ-साथ यूजर को ब्लॉक करने के लिए बॉक्स को चेक करना होगा।
    6. अब Report पर टैप करना होगा।