Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दोस्त को भेजा WhatsApp मैसेज, लेकिन ब्लू टिक नहीं आ रहा नजर; इन 5 वजहों से होता है ऐसा

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 10:30 PM (IST)

    क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है जब वॉट्सऐप मैसेज भेजने के बाद ब्लू टिक (WhatsApp blue tick) न नजर आया हो। बहुत से यूजर्स को लगता है कि ब्लू टिक नजर न आना ...और पढ़ें

    WhatsApp मैसेज पर क्यों नजर नहीं आ रहा ब्लू टिक, जानिए क्या है वजह
    WhatsApp मैसेज पर क्यों नजर नहीं आ रहा ब्लू टिक, जानिए क्या है वजह

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल चैटिंग के लिए करोड़ों लोग करते हैं। आप भी चैटिंग, कॉलिंग और फाइल-शेयरिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते होंगे।

    वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने के दौरान क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है जब मैसेज भेजने के बाद भी ब्लू टिक (WhatsApp blue tick) न नजर आया हो।

    वॉट्सऐप मैसेज पर क्यों नजर नहीं आ रहा ब्लू टिक

    दरअसल, बहुत से यूजर्स को लगता है कि ब्लू टिक (WhatsApp blue tick) नजर न आना मतलब कॉन्टैक्ट की प्राइवेसी सेटिंग में रीड रिसिप्ट का ऑफ होना।

    हालांकि, अगर आपको अपने भेजे मैसेज पर ब्लू टिक नहीं नजर आ रहा है तो इसकी चार और वजहें भी हो सकती हैं। जी हां, वॉट्सऐप की मानें तो मैसेज भेजने के बाद भी ब्लू टिक न नजर आने की पांच वजहें होती हैं।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर अवतार के जरिए ऐसे कर सकते हैं Status का रिप्लाई, बेहद आसान है तरीका

    WhatsApp blue tick के लिए ये पांच होती हैं वजहें

    1. अगर मैसेज भेजने पर ब्लू टिक नजर नहीं आ रहा तो इसकी पहली वजह यही होती है कि कॉन्टैक्ट ने रीड रिसिप्ट सेटिंग को डिसेबल किया हो।
    2. काफी समय पहले मैसेज भेजा था, लेकिन ब्लू टिक नहीं नजर आ रहा है तो इसकी एक वजह आपको ब्लॉक किया जाना भी हो सकती है।
    3. मैसेज भेजा गया है लेकिन लंबे समय तक भी ब्लू टिक नहीं नजर आ रहा है तो इसकी वजह मैसेज को ओपन न किया जाना हो सकती है।
    4. वॉट्सऐप पर किसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेजा है लेकिन लंबे समय से आपको मैसेज पर ब्लू टिक नजर नहीं आ रहा है तो हो सकता है कि आपके कॉन्टैक्ट को इंटरनेट या नेटवर्क से जुड़ी परेशानी आ रही हो।
    5. इसके अलावा, वॉट्सऐप की मानें तो पहली बार किसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेजा जाता है तो यह सीन होने पर भी ब्लू टिक के साथ नजर नहीं आता है।