Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर चाहे कितनी भी लंबी क्यों न हो कॉन्टैक्ट लिस्ट, Status चेक करना होगा अब सेकेंडों का काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 08:00 AM (GMT+05:30)

    whatsapp चैटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपका दिल खुश कर सकता है। वॉट्सऐप पर बहुत जल्द कॉन्टैक्ट के स्टेटस ओपन करने को लेकर एक नया बदला ...और पढ़ें

    WhatsApp पर स्टेटस ओपन करना अब नए फीचर के साथ होगा पहले से ज्यादा आसान
    WhatsApp पर स्टेटस ओपन करना अब नए फीचर के साथ होगा पहले से ज्यादा आसान

    HighLights

    1. WhatsApp पर कॉन्टैक्ट के स्टेटस के लिए एक नया फीचर लाया जा रहा है।
    2. कॉन्टैक्ट के स्टेटस को ऐप यूजर अब चार अलग-अलग कैटेगरी में देख सकेंगे।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने के दौरान आप भी अक्सर कॉन्टैक्ट के स्टेटस को चेक करते होंगे।

    क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है जब एक लंबी-चौड़ी कॉन्टैक्ट लिस्ट में आपको नए और पहले देखे गए सभी स्टेटस मिक्स मिले हों। अगर हां तो खुश हो जाइए, अब कॉन्टैक्ट की लिस्ट चाहे कितनी भी लंबी क्यों न हो, स्टेटस देखना पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है।

    WhatsApp Status को लेकर दिखेगा एक बदलाव

    दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है।

    इस रिपोर्ट की मानें तो वॉट्सऐप पर यूजर को अपडेट टैब पर एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। यूजर्स को अब कॉन्टैक्ट के स्टेटस अलग-अलग कैटेगरी में नजर आएंगे। कंपनी अपने यूजर्स के लिए फिल्टर स्टेटस अपडेट फीचर ला रही है।

    चार कैटेगरी में दिखेगा WhatsApp Status

    Wabetainfo की इस रिपोर्ट की मानें तो कॉन्टैक्ट के स्टेटस अब वॉट्सऐप यूजर को चार कैटेगेरी All, Recent, Viewed, Muted में दिखाई देंगे।

    • All कैटेगरी में वॉट्सऐप यूजर सारे स्टेटस को चेक कर सकता है। वहीं अगर यूजर ऐसा नहीं करना चाहता है तो वह अपनी सुविधा के मुताबिक दूसरी कैटेगरी को चुन सकता है।
    • Recent कैटेगरी में यूजर को वे स्टेटस नजर आएंगे, जो कुछ ही समय पहले अपडेट हुए हैं। इस कैटेगरी के साथ सारे नए स्टेटस चेक किए जा सकेंगे।
    • Viewed कैटेगरी के साथ वॉट्सऐप यूजर उन स्टेटस को चेक कर सकता है, जिन्हें वह पहले ही देख चुका है।
    • Muted कैटेगरी के साथ वॉट्सऐप यूजर उन स्टेटस को चेक कर सकता है, जिन्हें म्यूट किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः Google और WhatsApp का नया एलान, इस लिमिट के बाद ऐप चैट्स बैकअप के लिए देना होगा पैसा

    कौन-से यूजर कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल

    वॉट्सऐप पर फिल्टर स्टेटस अपडेट फीचर का इस्तेमाल फिलहाल एंड्रॉइड बीटा यूजर्स ही कर सकते हैं। इस फीचर के लिए यूजर को गूगल प्ले स्टोर से ऐप का 2.23.25.3 वर्जन इन्स्टॉल करना होगा। वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स को यह फीचर आने वाले दिनों में मिलने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें