यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
WhatsApp की चैट स्क्रीन पर ही नजर आएगा कॉन्टैक्ट का स्टेटस अपडेट, जल्द आ रहा एक नया फीचर
चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। मालूम हो कि वॉट्सऐप पर आए दिन किसी न किसी नए फीचर को लाए दिन की जानकारी म ...और पढ़ें

HighLights
- WhatsApp पर स्टेटस अपडेट अब एक नए तरीके से चेक कर सकेंगे।
- चैट स्क्रीन पर प्रोफाइल के साथ ही स्टेटस अपडेट की जानकारी मिलेगी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। मालूम हो कि वॉट्सऐप पर आए दिन किसी न किसी नए फीचर को लाए दिन की जानकारी मिलती रहती है।
हाल ही में कंपनी ने वॉट्सऐप के बड़े ग्रुप्स के लिए वॉइस चैट फीचर को जोड़ा है। इसी कड़ी में कंपनी एक और नए फीचर को जोड़ने जा रही है।
चैटिंग के साथ चेक कर सकेंगे स्टेटस अपडेट
दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट की मानें तो बहुत जल्द वॉट्सऐप यूजर चैटिंग के साथ-साथ ही कॉन्टैक्ट के स्टेटस अपडेट को चेक कर सकेंगे।
.jpg)
wabetainfo की रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि चैट पेज पर कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल स्टेटस अपडेट की स्थिति में एक रिंग के साथ नजर आएगी।
(28).jpg)
इस रिंग पर टैप करने भर के साथ ही यूजर अपने कॉन्टैक्ट का स्टेटस देख सकेगा।
अभी कैसे करते हैं स्टेटस चेक
बता दें, वर्तमान में कॉन्टैक्ट का स्टेटस चेक करने के लिए दो तरीके काम करते हैं। यूजर अपडेट्स टैब पर जाकर कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस चेक कर सकता है। इसके अलावा, कॉन्टैक्ट या चैट लिस्ट में प्रोफाइल पर बनी रिंग पर टैप कर स्टेटस ओपन किया जा सकता है। हालांकि, बहुत जल्द स्टेटस चेक करना पहले के मुताबिक और आसान होने जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp यूजर इस फीचर का नहीं कर सकेंगे अब इस्तेमाल, कंपनी ने प्लेटफॉर्म से किया रिमूव
कौन-से यूजर्स कर सकते हैं नए फीचर का इस्तेमाल
दरअसल, वॉट्सऐप के नए फीचर को फिलहाल एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। बीटा टेस्टर्स प्ले स्टोर से ऐप के लेटेस्ट वर्जन 2.23.24.23 (WhatsApp beta for Android 2.23.24.23 update) को इन्स्टॉल कर सकते हैं। वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए यह फीचर आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें