Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर अवतार के जरिए ऐसे कर सकते हैं Status का रिप्लाई, बेहद आसान है तरीका

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 01:00 PM (GMT+05:30)

    वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं ये ट्रिक आपके काम की हो सकती है। क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप पर आप अपने बनाए अवतार (whatsapp animated avatar) को स्टेटस का ...और पढ़ें

    WhatsApp पर अवतार के जरिए ऐसे कर सकते हैं स्टेटस का रिप्लाई
    WhatsApp पर अवतार के जरिए ऐसे कर सकते हैं स्टेटस का रिप्लाई

    HighLights

    1. animated avatar का इस्तेमाल वॉट्सऐप स्टेटस रिप्लाई के लिए कर सकते हैं।
    2. वॉट्सऐप स्टेटस रिप्लाई के लिए इस फीचर को हाल ही में लाया गया है।

    टेक्नलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये ट्रिक आपके काम की हो सकती है। क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप पर आप अपने बनाए अवतार को स्टेटस का रिप्लाई करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, यह सुविधा वॉट्सऐप यूजर के लिए हाल ही में पेश की गई है। इससे पहले अवतार का इस्तेमाल वॉट्सऐप डीपी और मैसेजिंग के लिए ही उपलब्ध था।

    WhatsApp स्टेटस अपडेट्स पर ऐसे करें रिएक्ट

    • स्टेटस अपडेट्स पर रिएक्ट करने के लिए सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
    • अब Update टैब पर क्लिक करना होगा।
    • यहां कॉन्टैक्ट के स्टेटस नजर आएंगे, इनमें से किसी भी स्टेटस पर टैप करना होगा।
    • रिप्लाई करने के लिए स्क्रीन को ऊपर की ओर स्वाइप करना होगा।
    • जैसे ही स्क्रीन को ऊपर की ओर स्वाइप करते हैं अपने अवतार को देख सकेंगे।
    • स्क्रीन पर आपको 6 अलग-अलग अवतार नजर आएंगे।
    • इन अवतार में से किसी एक अवतार पर टैप करने के साथ ही स्टेटस रिप्लाई सेंड हो जाता है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर चाहे कितनी भी लंबी क्यों न हो कॉन्टैक्ट लिस्ट, Status चेक करना होगा अब सेकेंडों का काम

    वॉट्सऐप की मानें तो यूजर को अलग-अलग डिवाइस पर अलग एनिमेटेड रिएक्शन नजर आ सकते हैं। यह यूजर के डिवाइस के हिसाब से अलग -अलग हो सकता है। हालांकि, यहां बताना जरूरी है कि स्टेटस रिप्लाई के साथ आपको कुछ ही अवतार का ऑप्शन मिलता है।

    मैसेज के जरिए भी भेज सकते हैं अवतार

    स्टेटस पर रिप्लाई करने के अलावा, किसी कॉन्टैक्ट के चैट पेज पर आकर कई दूसरे अवतार रिएक्शन को चेक कर सकते हैं।

    स्माइली इमोजी पर क्लिक कर GIF, अवतार और स्टीकर का ऑप्शन नजर आता है। यहां अपने अवतार पर क्लिक कर आपको Happy, Love, Sad Or Angry, Greeting, Reaction, Celebrating कैटेगरी मिलेंगी।

    खबरें और भी