Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Whatsapp इमोजी का तरीका हुआ पुराना, अवतार के जरिए कर सकेंगे अब Status रिप्लाई; पेश हुआ नया फीचर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 07:53 AM (IST)

    WhatsApp Update वॉट्सऐप पर अब आपका एक्सपीरियंस और बेहतर बनने वाला है। अब आप अवतार का इस्तेमाल न केवल अपनी वॉट्सऐप डीपी के लिए कर सकते हैं बल्कि दोस्तो ...और पढ़ें

    Whatsapp पर अवतार के जरिए कर सकेंगे अब स्टेटस का रिप्लाई
    Whatsapp पर अवतार के जरिए कर सकेंगे अब स्टेटस का रिप्लाई

    HighLights

    1. वॉट्सऐप यूजर्स के लिए कंपनी ने एक नई सुविधा पेश की है।
    2. स्टेटस का रिप्लाई अब अवतार के साथ किया जा सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स कर रहे हैं। बड़े यूजर बेस के साथ कंपनी आए दिन नए फीचर्स और बदलावों को पेश करती रहती है।

    इसी कड़ी में एक नए बदलाव के साथ वॉट्सऐप पर अब आपका एक्सपीरियंस और बेहतर बनने वाला है। अब आप अवतार का इस्तेमाल न केवल अपनी वॉट्सऐप डीपी के लिए कर सकते हैं, बल्कि दोस्तों के स्टेटस का रिप्लाई भी अवतार के जरिए कर सकते हैं।

    अवतार के जरिए कर सकते हैं अब स्टेटस रिप्लाई

    वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप अपने यूजर्स को उनके कॉन्टेक्ट स्टेटस पर रिप्लाई करने के लिए 6 इमोजी की सुविधा पेश कर रहा है।

    यूजर्स को अभी तक स्टेटस पर रिप्लाई करने के लिए इमोजी की ही सुविधा मिल रही थी। इसके अलावा, वॉट्सऐप यूजर टेक्स्ट के जरिए स्टेटस रिप्लाई कर सकता था।

    Wabetainfo की इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में हंसने, रोने, थम्स अप, हार्ट जैसे अवतार को देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यूजर्स स्टेटस रिप्लाई के लिए एनिमेटेड अवतार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं नया फीचर इस्तेमाल

    दरअसल, वॉट्सऐप का यह फीचर अभी केवल बीटा टेस्टर्स के लिए मौजूद है। वॉट्सऐप के एंड्रॉइड और आईओएस बीटा टेस्टर्स नए अपडेट के साथ इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए यह फीचर आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    बता दें, हाल ही में कंपनी ने वॉट्सऐप के एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पासकी फीचर को पेश किया है। इस फीचर के साथ यूजर्स टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन से अलग फेस, पिन और फिंगरप्रिंट से वॉट्सऐप अनलॉक कर सकेंगे।