Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp लॉग-इन करने का बदल गया तरीका, पक्की हुई सिक्योरिटी; साइबर अपराधी भी नहीं कर सकेंगे अकाउंट एक्सेस

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 10:10 AM (GMT+05:30)

    WhatsApp account unlock with passkeys वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। अगर आप भी चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये ...और पढ़ें

    WhatsApp अकाउंट की पक्की हुई सिक्योरिटी; साइबर अपराधी भी नहीं कर सकेंगे अकाउंट एक्सेस
    WhatsApp अकाउंट की पक्की हुई सिक्योरिटी; साइबर अपराधी भी नहीं कर सकेंगे अकाउंट एक्सेस

    HighLights

    1. वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है।
    2. वॉट्सऐप यूजर्स के लिए कंपनी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। अगर आप भी चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। दरअसल, कंपनी ने अकाउंट लॉग-इन करने के नए तरीके को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जानकारी दी है।

    वॉट्सऐप के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक यूजर्स अब अपने वॉट्सऐप अकाउंट को पासकी की मदद से लॉग-इन कर सकते हैं।

    क्या है पासकी फीचर

    दरअसल, पासकी फीचर अकाउंट को लॉग-इन करने का एक सुरक्षित तरीका है। अकाउंट लॉग-इन करने के इस तरीके में यूजर अपने फेस, फिंगर प्रिंट और पिन की मदद ले सकता है।

    एक बार अकाउंट लॉग-इन करने के बाद फेस, फिंगरप्रिंट और पिन की जानकारियां सेव करने के बाद इनका आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    पासकी की मदद से वॉट्सऐप अकाउंट को लॉग-इन करने में पहले के मुताबिक कम समय लगेगा। इतना ही नहीं, वॉट्सऐप यूजर के अकाउंट को यूजर के अलावा, कोई दूसरा शख्स आसानी से एक्सेस भी नहीं कर सकेगा।

    हाल ही में गूगल अकाउंट को भी पासवर्ड लेस बनाने की कड़ी में कंपनी ने पासकी फीचर को डिफॉल्ट रूप से लाने का एलान किया था।

    ये भी पढ़ेंः मुश्किल पासवर्ड एंटर करने का झंझट हुआ खत्म, चेहरे से पहचान लेगा फोन; सेकेंडों में साइन-इन होगा Google अकाउंट

    वॉट्सऐप के इन यूजर्स के लिए पेश हुआ फीचर

    बता दें, वॉट्सऐप ने अकाउंट लॉग-इन करने के इस फीचर को फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पेश किया है। वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए आने वाले दिनों में नए फीचर को लेकर एलान हो सकता है।