यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
WhatsApp के iPhone यूजर्स के लिए बंद होने जा रहा है ये फीचर? जानिए कंपनी किस वजह से ले रही है ये फैसला
WhatsApp Latest Update हाल ही में कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए इंस्टैंट वीडियो मैसेज की सुविधा जोड़ी थी। वॉट्सऐप के बहुत से यूजर्स को कंपनी का यह नया फ ...और पढ़ें

HighLights
- वॉट्सऐप यूजर्स के लिए हाल ही में इंस्टैंट वीडियो मैसेज की सुविधा जोड़ी गई थी।
- वॉट्सऐप के इंस्टैंट वीडियो मैसेज फीचर को लेकर एक नया बदलाव होने जा रहा है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नई जानकारी आपके काम की हो सकती है। मालूम हो कि हाल ही में कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए इंस्टैंट वीडियो मैसेज की सुविधा जोड़ी थी।
वॉट्सऐप के बहुत से यूजर्स को कंपनी का यह नया फीचर खास पसंद नहीं आ रहा था, जिसके बाद इस फीचर को डिसेबल करने का फीचर लाए जाने की खबरें थीं।
अब इंस्टैंट वीडियो मैसेज फीचर को लेकर फिर से एक नया अपडेट सामने आ रहा है। नए अपडेट के मुताबिक कंपनी इंस्टैंट वीडियो मैसेज फीचर को डिसेबल करने का फीचर नहीं ला रही है।
इंस्टैंट वीडियो मैसेज को लेकर आ रही परेशानी
वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक,इंस्टैंट वीडियो मैसेज फीचर को लेकर एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। नया बदलाव एक नए मेन्यू के साथ देखा जा सकेगा। दरअसल, इस रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फीचर को लेकर अलग-अलग तरह की परेशानी आ रही है।
(24).jpg)
कुछ यूजर्स के लिए यह फीचर कई मौकों पर असुविधाजनक है तो दूसरे यूजर्स को फीचर इस्तेमाल करने के लिए इसे मैन्युअली इनेबल करने की जरूरत होती है। वॉट्सऐप अब सभी यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया बदलाव कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः लाख कोशिशों के बाद भी इन WhatsApp कॉन्टैक्ट को नहीं कर सकेंगे Unmute, जरूरी मैसेज मिस होने का बना रहेगा डर
वीडियो और ऑडियो मोड में कर सकेंगे अब स्विच
नए डेवलपमेंट में कंपनी यूजर्स के लिए वीडियो और ऑडियो मोड में स्विच करने की सुविधा पेश कर रही है।Wabetainfo की इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट के साथ इस बदलाव को देखा जा सकता है।
खबरें और भी

रिपोर्ट के मुताबिक कैमरा और माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर दोनों ऑप्शन के बीच स्विच किया जा सकेगा। कंपनी एक नए मेन्यू के साथ इस फीचर को आसान बनाने की कोशिशों में है।
कौन-से यूजर्स के लिए लाया गया है नया फीचर
दरअसल, इंस्टैंट वीडियो मैसेज फीचर को लेकर किया गया नया बदलाव फिलहाल वॉट्सऐप के आईओएस बीटा यूजर्स कर सकते हैं। वॉट्सऐप यूजर्स TestFlight app से वॉट्सऐप के 23.21.1.71 वर्जन को इन्स्टॉल कर सकते हैं।