Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लाख कोशिशों के बाद भी इन WhatsApp कॉन्टैक्ट को नहीं कर सकेंगे Unmute, जरूरी मैसेज मिस होने का बना रहेगा डर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 02:40 PM (GMT+05:30)

    WhatsApp Tips अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित होने वाली है। क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप यूजर्स को ऐप पर म्यूट-अनम्यू ...और पढ़ें

    लाख कोशिशों के बाद इन WhatsApp कॉन्टेक्ट को नहीं कर सकेंगे Unmute, जानें क्यों
    लाख कोशिशों के बाद इन WhatsApp कॉन्टेक्ट को नहीं कर सकेंगे Unmute, जानें क्यों

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित होने वाली है। क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप यूजर्स को ऐप पर म्यूट-अनम्यूट सेटिंग का ऑप्शन मिलता है?

    क्या है वॉट्सऐप पर म्यूट-अनम्यूट सेटिंग

    म्यूट नोटिफिकेशन सेटिंग

    म्यूट सेटिंग के साथ यूजर वॉट्सऐप मैसेज को लेकर आने वाले नोटिफिकेशन से कुछ समय के लिए निजात पा सकता है। यानी अगर आप किसी कॉन्टेक्ट के लिए म्यूट नोटिफिकेशन सेटिंग को इनेबल करते हैं तो नया मैसेज आने पर आपका फोन रिंग और वाइब्रेट नहीं करेगा।

    अनम्यूट नोटिफिकेशन सेटिंग

    वहीं अगर म्यूट सेटिंग इनेबल ही रहेगी तो संभव है कि आप जरूरी मैसेज को लेकर समय पर अलर्ट न पा सकें। ऐसे में यूजर के लिए अनम्यूट सेटिंग काम आती है।

    यानी कुल मिलाकर वॉट्सऐप यूजर अपनी सुविधा के मुताबिक इन दोनों सेटिंग का इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन क्या हो जब किसी कॉन्टैक्ट की चैट को आप चाह कर भी अनम्यूट न कर सकें। इसका मतलब होगा कि चैट्स के जरूरी मैसेज का अलर्ट आप समय पर नहीं पा सकेंगे।

    ये भी पढ़ेंः सावधान! आपने तो फॉरवर्ड नहीं किया Scam वाला WhatsApp मैसेज? iPhone का लालच खाली कर देगा बैंक अकाउंट

    जी हां, वॉट्सऐप पर कुछ खास कॉन्टैक्ट्स की चैट को चाहकर भी अनम्यूट नहीं कर सकते हैं। इन चैट्स के जरूरी मैसेज चेक करने के लिए आपको चैट पेज पर ही आना होगा।

    कौन-से वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट्स की चैट नहीं आएगी नजर

    दरअसल, वॉट्सऐप पर आर्काइव फोल्डर की चैट्स को आप चाह कर भी अनम्यूट नहीं कर सकते हैं। अगर आप भी आर्काइव फोल्डर की चैट्स को अनम्यूट नहीं कर पा रहे हैं तो इसकी वजह आर्काइव सेटिंग हो सकती है। वॉट्सऐप पर Keep Chats Archived को टोगल ऑन हो तो इन चैट्स के लिए अनम्यूट नोटिफिकेशन का ऑप्शन बाय-डिफॉल्ट ऑफ हो जाता है। आप बार-बार टैप करने के बाद भी इस फीचर को इनेबल नहीं कर सकते हैं।

    आर्काइव चैट को क्यों नहीं कर सकते हैं अनम्यूट

    दरअसल, वॉट्सऐप अपने यूजर्स को प्राइवेसी की सुविधा देता है। आर्काइव फोल्डर में अक्सर वही चैट होती हैं जिन्हें हम हाइड करने की जरूरत समझते हैं।

    ऐसे में अगर हाइड चैट का नया मैसेज नोटिफिकेशन बार में किसी दूसरे यूजर को नजर आ जाए तो प्राइवेसी का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। यही वजह है कि वॉट्सऐप इन चैट्स एक खास सेटिंग के साथ म्यूट रखने की सुविधा देता है।

    खबरें और भी