Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर चाहे जितनी लंबी हो कॉन्टेक्ट लिस्ट, मैसेज नहीं होंगे मिस; बड़ी परेशानी दूर करेगी ये छोटी सी ट्रिक

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 10:40 AM (IST)

    WhatsApp Tips क्या आप भी उन स्मार्टफोन यूजर्स में से हैं जो मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की सा ...और पढ़ें

    वॉट्सऐप पर नहीं मिस होंगे काम के मैसेज, इस ट्रिक का करें बस इस्तेमाल
    वॉट्सऐप पर नहीं मिस होंगे काम के मैसेज, इस ट्रिक का करें बस इस्तेमाल

    HighLights

    1. वॉट्सऐप यूजर के हर दूसरा कॉन्टेक्स चैटिंग ऐप का इस्तेमाल करता है।
    2. लंबी कॉन्टेक्ट लिस्ट की वजह से वॉट्सऐप पर जरूरी मैसेज मिस हो जाते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उन स्मार्टफोन यूजर्स में से हैं जो मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की साबित होने वाली है। कई बार वॉट्सऐप पर काम के मैसेज मिस हो जाते हैं।

    क्यों मिस होते हैं वॉट्सऐप पर जरूरी मैसेज

    ऐसा होता है क्यों कि हर दूसरे वॉट्सऐप यूजर के फोन में लगभग सारे कॉन्टेक्ट्स वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। ऐसे में जितनी लंबी कॉन्टेक्ट लिस्ट होगी यूजर के वॉट्सऐप पर भी उतनी ही लंबी वॉट्सऐप यूजर की लिस्ट होगी।

    यूजर मोबाइल स्क्रीन पर एक समय पर कुछ ही यूजर्स की चैट रीड कर सकता है। एक के बाद एक मैसेज आने से कॉन्टेक्ट्स के मैसेज पेज में नीचे की शिफ्ट हो जाते हैं और कई बार ये यूजर की आंखों से बच जाते हैं। आपके साथ भी ऐसा होता है तो एक खास ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    अनरीड मैसेज के लिए ये ट्रिक आएगी काम

    दरअसल, बहुत कम यूजर्स को इस सेटिंग की जानकारी होती है। वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को सारे अनरीड मैसेज एक ही जगह रीड करने का ऑप्शन मिलता है।

    जी हां, सर्च के साथ आप सारे अनदेखे और अनरीड मैसेज को एक ही टैब में पा सकते हैं। इस टैब में सारे मैसेज वन-बाई-वन चेक कर सकते हैं।

    इस अलग टैब की वजह से यूजर की कॉन्टेक्ट लिस्ट लंबी नहीं होती, क्योंकि यह फिल्टर केवल अनरीड मैसेज के लिए काम करता है।

    ये भी पढ़ेंः Whatsapp चैट प्राइवेसी के लिए Archive या Locked folder, जानें आपके लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन

    एक ही जगह कैसे चेक करें सारे अनरीड मैसेज

    • वॉट्सऐप के सारे अनरीड मैसेज चेक करने के लिए सबसे पहले ऐप ओपन करना होगा।
    • अब टॉप राइट साइड पर नजर आ रहे सर्च आइकन पर क्लिक करना होगा।
    • अब Unread के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • जैसे ही इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं सारे अनरीड मैसेज एक पेज पर नजर आएंगे।
    • गौर करेंगे तो पाएंगे कि यह लिस्ट आपकी नॉर्मल कॉन्टेक्ट चैट लिस्ट से छोटी होगी।

    इस ट्रिक का इस्तेमाल आपके समय को भी बचाने में मददगार साबित होता है।

    खबरें और भी