Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Whatsapp चैट प्राइवेसी के लिए Archive या Locked folder, जानें आपके लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 10:00 PM (IST)

    WhatsApp Chat Lock vs Archive Chat वॉट्सऐप पर प्राइवेट चैट के लिए आप कौन-से फीचर का इस्तेमाल करते हैं? हालांकि हाल ही में वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लि ...और पढ़ें

    दोस्त-रिश्तेदार न देख ले कोई WhatsApp की ऐसी-वैसी चैट, तुंरत करना होगा ये काम
    दोस्त-रिश्तेदार न देख ले कोई WhatsApp की ऐसी-वैसी चैट, तुंरत करना होगा ये काम

    HighLights

    1. WhatsApp पर यूजर की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है।
    2. App पर यूजर अपनी प्राइवेट चैट को छुपा कर रख सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप पर प्राइवेट चैट के लिए आप कौन-से फीचर का इस्तेमाल करते हैं? हालांकि, हाल ही में वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए चैट लॉक (Locked Chats) फीचर को पेश किया है। इस सीक्रेट फॉल्डर का इस्तेमाल प्राइवेट चैट के लिए कर सकते हैं।

    क्या आप जानते हैं चैट लॉक से पहले भी प्राइवेट चैट के लिए एक खास फोल्डर की सुविधा चैटिंग ऐप वॉट्सऐप पर मौजूद थी। जी हां हम यहां, वॉट्सऐप के अर्काइव (Archived) फीचर का ही जिक्र कर रहे हैं।

    अब यूजर के पास वॉट्सऐप पर Locked chats और Archived फीचर की सुविधा मौजूद है। दोनों ही फीचर का इस्तेमाल चैट को हाइड करने के लिए किया जाता है। बावजूद इसके ये दोनों ही फीचर एक-दूसरे से अलग काम करते हैं।

    क्या है चैट लॉक फीचर

    चैट लॉक फीचर के साथ वॉट्सऐप पर प्राइवेट चैट को एक सीक्रेट फोल्डर में रख सकते हैं। वॉट्सऐप अपने यूजर को इस फीचर के साथ चैट को सेफ और हाइड रखने के लिए लॉक करने की सुविधा देता है।

    क्या है अर्काइव चैट फीचर

    चैट लॉक फीचर की तरह ही अर्काइव चैट के साथ भी यूजर को एक अलग फोल्डर की सुविधा मिलती है। अर्काइव चैट के साथ यूजर अपनी प्राइवेट चैट को हाइड रख सकता है। हालांकि, इस फोल्डर को लॉक नहीं किया जा सकता है।

    कब करें किस फोल्डर का इस्तेमाल

    वॉट्सऐप के दोनों ही फीचर का इस्तेमाल जरूरत के मुताबिक किया जा सकता है। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल प्राइवेट चैट के लिए करते हैं तो अर्काइव चैट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपका फोन किसी परिवार के सदस्य या दोस्त के हाथ में भी जाता है तो इस फोल्डर का इस्तेमाल न करें।

    खबरें और भी

    मोस्ट प्राइवेट चैट को लॉक्ड फोल्डर में ही रखना सेफ तरीका है। वहीं अगर आपका फोन किसी दूसरे के हाथ में नहीं जाता है तो आप लॉक चैट फोल्डर को बार-बार अनलॉक करने के झंझट से बच सकते हैं।