Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp: किसका आया मैसेज, किस बारे में हो रही बात; बिना ऐप खोले ही मिल जाएगी सारी जानकारी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 09:30 AM (IST)

    WhatsApp Tips कोई जरूरी डॉक्युमेंट फोटो या जानकारी शेयर करनी हो तो पहला ख्याल वॉट्सऐप पर ही जानकारियों को शेयर करने का आता है।ऐसे में हर यूजर के फोन म ...और पढ़ें

    WhatsApp पर बार-बार आ रहे मैसेज बिना ऐप ओपन किए ऐसे कर सकते हैं चेक
    WhatsApp पर बार-बार आ रहे मैसेज बिना ऐप ओपन किए ऐसे कर सकते हैं चेक

    HighLights

    1. वॉट्सऐप का इस्तेमाल लगभग दिन के सारे समय ही होता है।
    2. हर बार मैसेज चेक करने के लिए ऐप खोलना जरूरी नहीं है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर इस्तेमाल कर रहा है। भारत ही नहीं, चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल 180 से ज्यादा देशों में हो रहा है।

    आज के समय में यह ऐप एक स्मार्टफोन यूजर की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। कोई जरूरी डॉक्युमेंट फोटो या जानकारी शेयर करनी हो तो पहला ख्याल वॉट्सऐप पर ही जानकारियों को शेयर करने का आता है।

    वॉट्सऐप का इस्तेमाल बना सकते हैं आसान

    ऐसे में हर यूजर के फोन में वॉट्सऐप के मैसेज लगभग सारा दिन आते ही रहते हैं। हर बार वॉट्सऐप ओपन करना मैसेज चेक करना कई बार झुंझलाहट की वजह बनता है।

    हालांकि, कोई जरूरी मैसेज मिस न हो यह भी यूजर के दिमाग में रहता है। ऐसे में कुछ खास सेटिंग के साथ वॉट्सऐप का इस्तेमाल आसान बनाया जा सकता है।

    बिना ऐप ओपन किए रीड कर सकते हैं मैसेज

    दरअसल, वॉट्सऐप पर यूजर के लिए हर तरह के फीचर की सुविधा मिलती है। अगर यूजर चाहता है कि वह हर बार नया मैसेज आने पर ऐप ओपन न करे और बिना ऐप खोले ही मैसेज की जानकारी मिल जाए तो ऐसा संभव है। वॉट्सऐप पर यूजर के लिए Show Content in notification सेटिंग की सुविधा मिलती है। इस सेटिंग को इनेबल रखें तो बिना ऐप ओपन किए मैसेज को नोटिफिकेशन में ही रीड किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर चाहे जितनी लंबी हो कॉन्टेक्ट लिस्ट, मैसेज नहीं होंगे मिस; बड़ी परेशानी दूर करेगी ये छोटी सी ट्रिक

    Show Content in notification सेटिंग ऐसे करें इनेबल

    • सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
    • अब टॉप राइट साइड पर तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।
    • अब ड्रॉप डाउन मेन्यू से Settings पर क्लिक करना होगा।
    • अब Privacy पर क्लिक करना होगा।
    • अब Fingerprint lock पर क्लिक करना होगा।
    • अब Show Content in notification के टोगल को ऑन करना होगा।