Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Whatsapp पर आ रहा YouTube वाला ये फीचर, लंबी अवधि के वीडियो प्ले करने में समय की नहीं होगी अब बर्बादी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 08:10 AM (IST)

    Whatsapp New Feature वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी भी आपके काम की हो सकती है। क्या आपने कभी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने के दौरान वीडियो प्ले ...और पढ़ें

    Whatsapp पर आ रहा YouTube वाला वीडियो स्किप फीचर
    Whatsapp पर आ रहा YouTube वाला वीडियो स्किप फीचर

    HighLights

    1. वॉट्सऐप पर यूजर को लंबे वीडियो प्ले करने में परेशानी आती है।
    2. ऐप पर यूट्यूब की तरह वीडियो को स्किप करने का ऑप्शन नहीं मिलता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी भी आपके काम की हो सकती है। क्या आपने कभी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने के दौरान वीडियो प्ले करने में परेशानी महसूस की है। ध्यान हो कि वॉट्सऐप पर वीडियो प्ले करने के साथ यूजर को यूट्यूब की तरह वीडियो फॉरवर्ड और बैकवर्ड करने की सुविधा नहीं मिलती है।

    लंबी अवधि के वीडियो प्ले करने में आती है परेशानी

    खास कर वॉट्सऐप पर लंबी अवधि के वीडियो देखने में समय की बर्बादी होती है। इन वीडियो को पूरा देखना कई बार यूजर की मजबूरी बन जाती है।

    दूसरा ऑप्शन यही मिलता है कि वॉट्सऐप पर लंबे वीडियो के किसी पार्ट को मिस कर इसे आगे बढ़ा दें। नया अपडेट ये है कि बहुत जल्द यूजर की यह परेशानी 

    ये भी पढ़ेंः आपकी छोटी-सी गलती और खड़ी हो जाएगी एक नई मुसीबत, WhatsApp का नया प्राइवेसी फीचर भी नहीं आएगा काम

    वॉट्सऐप पर आ रहा यूट्यूब वाला वीडियो स्किप फीचर

    दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने यूजर्स के लिए यूट्यूब वीडियो की तरह एक नया फीचर ला रही है। इस फीचर के साथ वॉट्सऐप यूजर बड़े वीडियो को 10 सेकेंड का गैप देकर फॉरवर्ड और बैकवर्ड कर सकता है।

    Wabetainfo की इस रिपोर्ट में वॉट्सऐप के नए फीचर को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया है। इस स्क्रीनशॉट के साथ देखा जा सकता है कि वॉट्सऐप पर वीडियो प्ले करने के दौरान डबल टैप के साथ वीडियो को फॉरवर्ड और बैकवर्ड किया जा सकता है।

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल

    बता दें, वॉट्सऐप का यह फीचर फिलहाल एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। यूजर्स प्ले स्टोर से वॉट्सऐप के अपडेटेड वर्जन 2.23.24.6 (WhatsApp beta for Android 2.23.24.6 update) को इन्स्टॉल कर सकते हैं। वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए इस फीचर को बहुत जल्द पेश किया जाएगा।

    खबरें और भी