यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Moto G45 5G Launched: 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ मोटोरोला फोन
मोटोरोला ने अपने ग्राहकों के लिए Moto G45 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन Viva Magenta Brilliant Blue Brilliant Green में पे ...और पढ़ें

HighLights
- Moto G45 5G फोन को तीन कलर में लाया गया है।
- मोटोरोला का नया फोन दो वेरिएंट में खरीद सकते हैं।
- मोटोरोला न्यूली लॉन्च फोन फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Moto G45 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 10 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। मोटोरोला फोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन Viva Magenta, Brilliant Blue, Brilliant Green में लाया गया है। फोन को दो वेरिएंट में खरीदने की सुविधा मिल रही है। आइए जल्दी से मोटोरोला के इस न्यूली लॉन्च फोन की कीमत और स्पेक्स को लेकर जानकारियां चेक कर लें-
Moto G45 5G के स्पेक्स
.jpg)
प्रोसेसर- मोटोरोला फोन को Qualcomm SD 6s Gen 3 6nm (2x2.30 GHz Cortex-A78 और 6x2.0 GHz Cortex-A55) के साथ लाया गया है।
डिस्प्ले-मोटोरोला के इस फोन को 6.5 इंच IPS LCD HD+ (1600 x 720) पिक्सल रेजोल्यूशन, LCD| 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट डिस्प्ले के साथ लाया गया है।
रैम और स्टोरेज- नया मोटोरोला फोन 4GB/8GB रैम के साथ आता है। इसके अलावा, फोन 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 8GB वर्चुअल रैम की भी सुविधा मौजूद है।
बैटरी- Moto G45 5G फोन को कंपनी 5000mAh बैटरी और 18W, QC, PD चार्जिंग फीचर के साथ आता है।
कैमरा-मोटोरोला के इस फोन को कंपनी 50MP रियर मेन कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा के साथ लाया गया है। फोन 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
ये भी पढ़ेंः मोटोरोला का नया फ्लिप फोन Motorola Razr 50 भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने लगाई मुहर
Moto G45 5G फोन की सेल
मोटोरोला के इस फोन को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है-
- 4GB+128GB वेरिएंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
- 8GB+128GB वेरिएंट को 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Moto G45 5G फोन को मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन की पहली सेल 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे लाइव होगी। बैंक ऑफर के साथ फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। ऑफर Axis Bank Credit Card और IDFC First Bank Credit Card के साथ अप्लाई होगा।