यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Boat Smart Ring: बोट ने लॉन्च की पहली स्मार्ट रिंग, पल-पल देगी हेल्थ की जानकारी, एक टच से क्लिक होगी फोटो
Boat Smart Ring Launched in India बोट स्मार्ट रिंग 8999 रुपये की कीमत के साथ आती है। स्मार्ट रिंग 28 अगस्त से Amazon.in और Flipkart पर ऑनलाइन उपलब्ध ह ...और पढ़ें

HighLights
- बोट स्मार्ट रिंग 8,999 रुपये की कीमत के साथ आती है।
- स्मार्ट रिंग 28 अगस्त से Amazon.in और Flipkart पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
- बोट स्मार्ट रिंग सभी जरूरी फीचर्स के साथ आती है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बोट ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग Boat Smart Ring भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। सिरेमिक डिज़ाइन के साथ आने वाली ये स्मार्ट रिंग आपकी डेली एक्टिविटी पर कड़ी नजर रखेगी।
इससे पहले नॉइज़ ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग नॉइज़ लूना रिंग को मार्केट में पेश किया था। बोट स्मार्ट रिंग हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और शरीर के तापमान को मॉनिटर करेगी। आइए आपको इसकी कीमत और खूबियों के बारे में डिटेल से बताते हैं।

Boat Smart Ring की कीमत
बोट स्मार्ट रिंग 8,999 रुपये की कीमत के साथ आती है। स्मार्ट रिंग 28 अगस्त से Amazon.in और Flipkart पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। ये स्मार्ट रिंग 17.40 मिमी, 19.15 मिमी और 20.85 मिमी के व्यास के साथ तीन साइज 7, 9 और 11 में आएगी।
Boat Smart Ring की खासियत
बोट स्मार्ट रिंग (Boat Smart Ring) सभी जरूरी फीचर्स के साथ आती है। स्मार्ट रिंग में कई हेल्थ फीचर्स से लैस है। यह एक प्रीमियम सिरेमिक और मेटल डिजाइन को स्पोर्ट करता है। बोट स्मार्ट रिंग स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ भी आती है।
खबरें और भी
स्मार्ट रिंग में स्वाइप नेविगेशन फीचर है और यह सॉफ्ट टच कंट्रोल के साथ आती है। कंपनी ने यह भी बताया है कि स्मार्ट रिंग का इस्तेमाल करके यूजर्स म्यूजिक चला और रोक सकते हैं, ट्रैक बदल सकते हैं।

Boat Smart Ring की खूबियां
बोट रिंग की मदद से यूजर्स इमेज क्लिक कर सकते हैं और एप्लिकेशन नेविगेट कर सकते हैं। बोट स्मार्ट रिंग साथी बोट रिंग ऐप के साथ काम करती है। ऐप यूजर्स की हेल्थ के बारे में विस्तृत जानकारी देने का दावा करता है।
बोट स्मार्ट रिंग हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और शरीर के तापमान मॉनिटर से लैस है। इसकी मदद से नींद को भी ट्रैक किया जा सकता है और इसमें मेंसुरेशन साईकिल ट्रैकिंग फीचर भी है।
नॉइज़ लूना रिंग को देगा कड़ी टक्कर
बोट स्मार्ट रिंग को अभी तक लॉन्च होने वाले नॉइज़ लूना रिंग (Noise Luna Ring) से प्रतिस्पर्धा करेगी। नॉइज लूना रिंग में 3 मिमी पतली फाइटर-जेट ग्रेड टाइटेनियम बॉडी और खरोंच प्रतिरोध के लिए हीरे जैसी कोटिंग है। नॉइज लूना रिंग में सटीक ट्रैकिंग के लिए एक पीपीजी सेंसर और 3-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर की सुविधा है। ये रिंग 60 मिनट के एक बार चार्ज पर एक सप्ताह तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।