यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Realme ने लॉन्च किए दो नए ऑडियो डिवाइस, टॉप क्लॉस साउंट क्वालिटी और कीमत बजट में...
Realme ने अपने कस्टमर्स के लिए दो नए ऑडियो डिवाइस लेकर आया है जिसमें Realme Buds Air 6 और Realme buds wireless 3 neo को शामिल किया गया है। इन डिवाइस क ...और पढ़ें

HighLights
- Realme ने Realme GT 6T स्मार्टफोन के साथ अपने दो ऑडियो डिवाइस लॉन्च किया गया है।
- इसमें ट्रू वायरलेस ईयरबड्स - Realme बड्स एयर 6 और नेकबैंड Realme buds wireless 3 neo शामिल है।
- Realme बड्स एयर 6 में बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए 12.4mm ड्राइवर की सुविधा मिलती है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना लेटेस्ट Realme GT 6T स्मार्टफोन के साथ अपनी अगली पीढ़ी के ट्रू वायरलेस ईयरबड्स - Realme बड्स एयर 6 और नेकबैंड Realme buds wireless 3 neo को भी लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा मिलती है और एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने का दावा करते हैं।
वहीं अगर Realme buds wireless 3 neo की बात करें तो इसमेंन 13.33mm डायनेमिक बेस ड्राइवर्स और 32 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। आइये इन डिवाइस के बारे में जानते हैं।
Realme Buds Air 6 की कीमत और फीचर्स
- Realme बड्स एयर 6 में बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए 12.4mm ड्राइवर की सुविधा मिलती है।
- इसके अलावा इसमें 50dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), 6-माइक ENC सेटअप और 55ms सुपर लो एटेंसी मोड के की सुविधा मिलती है।
- इसमें गूगल फास्ट पेयर और माइंडफ्लो मोड के साथ 40 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है।
- कीमत की बात करें तो इस डिवाइस को 3299 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। जिसमें ऑफर का इस्तेमाल करने पर इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- यह फ्लेम सिल्वर और फॉरेस्ट ग्रीन रंग में आता है।इस डिवाइस की पहली सेल 27 मई से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें - Build 2024: Microsoft Edge को मिला धमाकेदार AI फीचर, रियल टाइम में ट्रांसलेट कर पाएंगे YouTube वीडियो
Realme Buds Wireless 3 Neo के फीचर्स और कीमत
- इस नेकबैंड में बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए 13.33mm डायनेमिक बेस ड्राइवर्स की सुविधा मिलती है।
- इस डिवाइस में AI ENC के साथ और 32 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने की बात कही गई है।
- इस नेकबैंड में डुअल डिवाइस कनेक्शन और गूगल फास्ट पेयर मिलता है।
- कीमत की बात करें तो इसे डिस्काउंटेड प्राइज यानी 1,199 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। इस डिवाइस की पहली सेल आज से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें - Android डिवाइस पर रॉकेट की स्पीड से शेयर हो सकेंगी फाइल, Google ला रहा QR code वाला तगड़ा जुगाड़