विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Android डिवाइस पर रॉकेट की स्पीड से शेयर हो सकेंगी फाइल, Google ला रहा QR code वाला तगड़ा जुगाड़

Published: Wed, 22 May 2024 02:20 PM (IST)

गूगल एंड्रॉइड डिवाइस में क्विक शेयर के लिए क्यूआर कोड लाने पर काम कर रहा है। एंड्रॉइड यूजर्स के फोन ...और पढ़ें

Android डिवाइस पर रॉकेट की स्पीड से शेयर हो सकेंगी फाइल
Android डिवाइस पर रॉकेट की स्पीड से शेयर हो सकेंगी फाइल

HighLights

  1. क्विक शेयर के लिए क्यूआर कोड लाने पर काम किया जा रहा है।
  2. क्विक शेयर फीचर वर्तमान में ब्लूटुथ के साथ काम करता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल एंड्रॉइड डिवाइस में क्विक शेयर के लिए क्यूआर कोड लाने पर काम कर रहा है। मालूम हो कि क्विक शेयर फीचर वर्तमान में ब्लूटुथ के साथ काम करता है।

इस फीचर के साथ ब्लूटुथ एनेबल कर पास के डिवाइस के साथ फाइल शेयर की जाती है। इसी कड़ी में माना जा रहा है कि गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस काम को पहले से और ज्यादा आसान और कम समय लगने वाला बना रहा है।

कई बार फेल हो जाती है फाइल शेयरिंग

दरअसल, एंड्रॉइड यूजर्स के फोन में मिलने वाला क्विक शेयर बहुत बेहतर तरीके से काम नहीं करता। फीचर के साथ कई बार यूजर को फाइल-शेयरिंग फेल होने की परेशानी भी आती है।

यही वजह है कि कंपनी इस परेशानी का समाधान क्यूआर कोड के रूप में देख रही है।

ये भी पढ़ेंः Android 15 Beta 2 तो हो चुका है रिलीज लेकिन कौन-से फोन में करें फीचर्स इस्तेमाल, यहां मिलेगा आपके सवाल का जवाब

डिवाइस कनेक्ट करने के लिए मिलेगा QR Code

Android Authority की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो क्विक शेयर ऐप (Quick Share app on Android) के साथ बहुत जल्द यूजर्स को क्यूआर कोड जनरेट करने का ऑप्शन मिलेगा।

क्यूआर कोड के साथ फाइल-शेयरिंग का यह प्रॉसेस आसानी से एक डिवाइस को दूसरे से कनेक्ट करेगा। क्यूआर कोड के साथ फाइस शेयरिंग का यह प्रॉसेस पहले से फास्ट भी होगा।

क्विक शेयर पर क्यूआर कोड को लेटेस्ट गूगल प्ले सर्विस बीटा वर्जन v24.20.13 पर स्पॉट किया गया है। यह क्यूआर कोड को जनरेट के लिए एक नए ऑप्शन को शो कर रहा है।

पास के दो डिवाइस तेजी से होंगे आपस में कनेक्ट

इस क्यूआर कोड को फाइल रिसीव करने वाला यूजर आसानी से अपने डिवाइस से स्कैन कर सकता है। यहां बताना जरूरी है कि क्यूआर के साथ फाइल शेयर नहीं होंगी, बल्कि यह केवल दो डिवाइस को आपस में कनेक्ट करने में मददगार साबित होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।