Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Realme Narzo 70 Pro 5G: रियलमी ने लॉन्च किया सबसे तगड़ा स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी और Sony IMX890 OIS कैमरा से है लैस

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 01:12 PM (GMT+05:30)

    रियलमी के नए फोन Narzo 70 Pro 5G का इंतजार कर रहे थे तो आपका यह इंतजार अब खत्म हो गया है। कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए नया फोन लॉन्च कर दिया है। इस ...और पढ़ें

    Realme Narzo 70 Pro 5G: रियलमी ने लॉन्च किया सबसे तगड़ा स्मार्टफोन, चेक करें खूबियां
    Realme Narzo 70 Pro 5G: रियलमी ने लॉन्च किया सबसे तगड़ा स्मार्टफोन, चेक करें खूबियां

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रियलमी ने अपने ग्राहकों के लिए Realme Narzo 70 Pro 5G फोन लॉन्च कर दिया है। जी हां, यह वही स्मार्टफोन है, जिसको लेकर ग्राहक पिछले कुछ दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    रियलमी का फोन एयर गेस्चर फीचर के साथ लाया गया है। फोन को हवा में कमांड देने के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जल्दी से रियलमी के इस नए फोन के स्पेक्स और कीमत को लेकर जानकारियां चेक कर लें-

    Realme Narzo 70 Pro 5G फोन के स्पेक्स

    प्रोसेसर- Narzo 70 Pro 5G फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 7050 5G चिपसेट के साथ लाई है।

    डिस्प्ले- फोन 6.7 इंच, 120hz रिफ्रेश रेट एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। रियलमी का यह फोन 2000निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले वाला फोन है। फोन को ग्लास डिजाइन के साथ लाया गया है।

    रैम और स्टोरेज-रियलमी का नया फोन 8GB+8GB रैम औऱ 128GB/256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। फोन में वर्चुअल रैम सुविधा भी दी गई है।

    बैटरी- रियलमी फोन 5000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया गया है।

    कैमरा-फोन 50MP Sony IMX890 OIS कैमरा के साथ लाया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 16MP कैमरा दिया गया है।

    ये भी पढ़ेंः भारत का पहला Sony IMX890 OIS कैमरा फोन आज हो रहा लॉन्च, बिना छुए इशारों से चलेगा Smartphone

    Realme Narzo 70 Pro 5G फोन की खास बातें

    रियलमी का यह फोन खास है क्योंकि डिवाइस क्रिएटिव एयर गेस्चर फीचर के साथ लाया गया है। फोन को इस्तेमाल करने के तरीको को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया गया है।

    रियलमी का यह फोन खास है, क्योंकि डिवाइस 65 प्रतिशत कम प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ लाया गया है। इसका मतलब हुआ कि स्मार्टफोन यूजर को फोन में ज्यादा स्टोरेज का फायदा मिलेगा।

    Realme Narzo 70 Pro 5G की कीमत

    Realme Narzo 70 Pro 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। 

    Realme Narzo 70 Pro 5G (8GB+128GB) - 19,999 रुपये

    Realme Narzo 70 Pro 5G (8GB+256GB) - 21,999 रुपये

    Realme Narzo 70 Pro 5G की पहली सेल

    रियलमी के लेटेस्ट फोन की फ्लैश सेल आज शाम 6 बजे से लाइव हो रही है। फोन की खरीदारी अमेजन और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं। 

    बता दें रियलमी के इन दोनों ही फोन पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। बैंक ऑफर के साथ टॉप वेरिएंट 2000 रुपये और बेस वेरिएंट 1000 रुपये सस्ता मिलेगा।

    फोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। साथ ही फ्री ईयरबड्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।

    खबरें और भी